सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   NIA Raids in Barwani and Khandwa Illegal Weapons Public Reaction News in Hindi

MP News: निमाड़ के बड़वानी, खंडवा जिलों में NIA के टीमें पहुंचने की खबरों से मचा हड़कंप, यह है सच्चाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Mar 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

MP News: प्रदेश के निमाड़ आंचल में मंगलवार सुबह से ही एनआईए की छापेमारी की खबरें सामने आने से हलचल मची हुई है। वहीं निमाड़ के खंडवा सहित बड़वानी जिलों में एनआईए की अलग अलग टीमों के पहुंचने की खबरों के बीच बड़वानी जिले से तो एनआईए की टीम के पहुंचने की खबरों की पुष्टि हुई है, तो वहीं खंडवा एसपी बीरेंद्र कुमार सिंह ने इस तरह की खबरों को नकार दिया है। 

NIA Raids in Barwani and Khandwa Illegal Weapons Public Reaction News in Hindi
NIA के टीमें पहुंचने की खबरों से मचा हड़कंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एनआईए की टीम बड़वानी जिले में राजपुर और वरला थाना अंतर्गत आने वाले उमर्टी क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े एक केस के सिलसिले में पूछताछ के लिए पहुंची है। वहीं बड़वानी पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने भी एनआईए की टीम के बड़वानी जिले में पहुंचने के पुष्टि करते हुए बताया कि एनआईए की टीम बड़वानी जिले में आई हुई है, उन्होंने लोकल पुलिस से पड़ताल में मदद मांगी थी जोकि उन्हें उपलब्ध करा दी गई है। हालांकि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एसपी गहलोत के अनुसार केंद्रीय टीम किसी केस के संदर्भ में केवल पूछताछ के लिए ही पहुंची हुई है, जहां अभी उनकी जांच जारी है।

Trending Videos


अवैध हथियारों के लिए उमर्टी क्षेत्र पहुंची टीम
बता दें कि बड़वानी जिले में अवैध हथियारों के लिए मशहूर उमर्टी क्षेत्र में यह टीम पहुंची  है। वहीं केंद्रीय एजेंसी की ये टीमें देशभर में अवैध हथियारों के निर्माण और विक्रय के नेटवर्क को पकड़ने में लगी हुई हैं। हालांकि निमाड़ के खंडवा जिले में भी एनआईए के टीम के पहुंचने की खबरें सुबह से मिल रही थी, लेकिन खंडवा एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह ने इसको लेकर स्पष्ट करते हुए बताया कि खंडवा जिले में फिलहाल इस तरह की कोई भी सूचना नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि यदि एनआईए की टीमें कार्रवाई करने कहीं पहुंचती हैं तो वे सामान्यतः लोकल पुलिस को इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगोन में भी NIA की टीम के पहुंचने की खबरें
वही निमाड़ के ही खरगोन जिले में भी सुबह से ही NIA की टीम के पहुंचने की खबरें मिली थीं, जिसको लेकर खरगोन एडिशनल एसपी मनोहर सिंह ने बताया कि जिले में एनआईए की टीम पहुंची हैं। जोकि अवैध हथियारों से जुड़े मामलों को लेकर जांच करने हेतु कुछ लोगों से पूछताछ कर रही हैं। हालांकि उनकी जांच अभी तक जारी है, और अभी फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है,  वहीं उनकी जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में खुलासा किया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed