सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Orders were issued to stop the increment of 12 teachers for giving poor results in class 5th and 8th

Barwani: पांचवी और आठवीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम कम देना पड़ा भारी, 12 शिक्षकों के वेतन कटौती के आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Mon, 12 Aug 2024 09:22 AM IST
विज्ञापन
सार

MP: पांचवी और आठवीं कक्षा में कम परीक्षा परिणाम देने वाले 12 शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि जिले कि 24 शालाओं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष संतोषजनक नहीं होने के चलते इनके शाला प्रमुखों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किए गए थे, जिसके बाद मिले जवाबों के आधार पर कुल 12 शाला प्रमुखों के खिलाफ एक-एक वेतन वृद्धि रोकने जैसी बड़ी कार्रवाई की गई है।

Orders were issued to stop the increment of 12 teachers for giving poor results in class 5th and 8th
12 शिक्षकों के वेतन कटौती के आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी जिले में कक्षा 5वी और 8वी में पड़ने वाले छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम कम देने वाली संस्थाओं के संस्था प्रमुख शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई को लेकर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बोर्ड पैटर्न आधारित वार्षिक मूल्यांकन किया गया था। इस वार्षिक मूल्यांकन में जिले की 24 शालाओं का परीक्षा परिणाम संतोषजनक न होने के चलते उनके संस्था प्रमुख को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसके प्रतिउत्तर उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये थे। जिसके बाद उनका परीक्षण किया गया और इनमें से कुल 12 संस्था प्रमुख के द्वारा प्रस्तुत किये गए जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने को लेकर उनके विरूद्ध एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने की कार्रवाई की गई है।
Trending Videos


इन शाला प्रमुखों की रोकी गई वेतन वृद्धि
बड़वानी जिले की जिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जिला कलेक्टर के द्वारा दिए गए हैं उनमें, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सापड़िया फल्या कुजरवाड़ा के प्राथमिक शिक्षक गौरीशंकर भोसले, शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुशवाहपुरा शाहपुरा के प्राथमिक शिक्षक उमरावसिंह वास्कले, शासकीय प्राथमिक विद्यालय उमरदा के प्राथमिक शिक्षक जितेन्द्र सूर्यवंशी, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बैडपुरा जुलवानिया के प्राथमिक शिक्षक मुन्नालाल मण्डलोई, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सोम्यापुरा के प्राथमिक शिक्षक संतोष पाटीदार, शासकीय माध्यमिक विद्यालय आवली के माध्यमिक शिक्षक सीताराम खन्ना, शासकीय माध्यमिक विद्यालय फुलज्वारी के प्राथमिक शिक्षक संतोष शितोले, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कपाल्याखेड़ा के माध्यमिक शिक्षक कमल कुशवाह, शासकीय माध्यमिक विद्यालय जरवाह के माध्यमिक शिक्षक जगन्नाथ यादव, शासकीय प्राथमिक विद्यालय फुलसिंग फल्या धनोरा के प्राथमिक शिक्षक मनोज कापूरे, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सस्त्या फल्या कन्नडगांव के प्राथमिक शिक्षक रामदास मेहता एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय हैदरिया फल्या भुलगांव के प्राथमिक शिक्षक सूपीलाल सोलंकी की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed