{"_id":"6a81e1abe38271311c0e9a7a","slug":"police-action-against-an-inter-district-gang-in-barwani-that-committed-fraud-under-the-pretext-of-marriage-five-accused-arrested-and-goods-worth-rs173-lakh-including-cash-seized-barwani-news-c-1-1-noi1434-4618632-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barwani News: शादी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों की सामग्री जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barwani News: शादी का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों की सामग्री जब्त
Sun, 16 Aug 2026 10:46 PM IST
बड़वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:46 PM IST
सार
बड़वानी पुलिस ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरजिला गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश कर महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 43 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल सहित 1.73 लाख रुपये का मशरूका बरामद हुआ। सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय ले जाती पुलिस
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़वानी पुलिस ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरजिला गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश किया है। जिले की नागलवाड़ी पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 43 हजार की नकदी सहित 1.73 लाख का मशरूका बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शादी-ब्याह का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने के मामले में जिले के नागलवाड़ी पुलिस थाना में अपराध दर्ज किया गया था। फरियादी से चांदी के आभूषण और 2,25,000 की ठगी के संबंध में धारा 316(5), 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामला दर्ज होते ही थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित की।
विज्ञापन
24 घंटे में पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना नागलवाड़ी, चौकी बालसमुद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें सिंगा उर्फ सिंगालाल (40) निवासी गोलाटी जिला धार; अरुण बामने (26) निवासी बिठेर हाल मुकाम खरगोन/जुलवानिया, बड़वानी; राकेश चौहान (34) निवासी रहीमपुरा, जिला खरगोन; कालू परमार (28) निवासी बयड़ीपुरा (तिरी), हाल मुकाम जावदा, खरगोन और कावेरीबाई (23) पत्नी अरुण बामने शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- AI का गजब उपयोग: महाकाल आए युवक ने जूता खो जाने पर ली चैटजीपीटी की मदद, चंद सेकंड में मिल गई सफलता
नकदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 1,73,000 का मशरूका बरामद किया। इसमें 43,000 नकद, करीब 1,00,000 कीमत की बिना नंबर की एक एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल और करीब 30,000 कीमत के तीन मोबाइल फोन शामिल हैं।
न्यायालय के आदेश पर जेल भेजे गए
पुलिस के अनुसार पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
