Barwani: आरबीआई दे रहा घर बैठे लखपति बनने का मौका, जानिए किस तरह क्विज से मिलेंगे दस लाख रुपये
क्विज में युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए करियर सेल ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से युवाओं को प्रेरित कर रहा है। यह क्विज चार चरणों में होगा।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के युवाओं के लिए घर बैठे लखपति बनने का सपना अब आरबीआई के जरिए पूरा हो सकता है। दरअसल, अपनी स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने के चलते, देश के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा एक देशव्यापी "आरबीआई 90 क्विज प्रतियोगिता" का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लाखों रुपये के पुरस्कार जीतने का मौका दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रहने वाली टीम को दस लाख रुपये का इनाम मिलेगा। यही नहीं, इसके अलावा भी इसमें अनेक लाखों के पुरस्कार हैं।
बड़वानी के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक मार्गदर्शन शिविर में विद्यार्थियों को आरबीआई की इस क्विज प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी देते हुए करियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि, आरबीआई की इस प्रतियोगिता में भारत के किसी भी कॉलेज में स्नातक स्तर पर पढ़ाई कर रहे, पच्चीस वर्ष की आयु तक के युवा शामिल हो सकते हैं। इस क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए निःशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। वहीं, 17 सितंबर की तारीख इसके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख है।
इस तरह रहेगी क्विज प्रतियोगिता
करियर मार्गदर्शन के इस शिविर में प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि क्विज में युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए करियर सेल ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से युवाओं को प्रेरित कर रहा है। यह क्विज चार चरणों में होगा। पहला चरण ऑनलाइन होगा। इसमें सभी कॉलेज के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। इसमें विद्यार्थी दो सदस्यीय टीम के रूप में भाग लेंगे। पहले राउंड में कुल 36 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए पंद्रह मिनट का समय मिलेगा। मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप के जरिए इसका उत्तर दे सकते हैं। इसके बाद स्टेट राउंड, जोनल राउंड और फाइनल राउंड होंगे। इसमें पहले राउंड में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रमाण-पत्र मिलेंगे। इस क्विज प्रतियोगिता में सम-सामयिक घटनाक्रम, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, इतिहास, साहित्य, खेल, अर्थव्यवस्था, वित्त, सामान्य जानकारी आदि पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
लाखों में है इनाम की राशि
बता दें कि, इस क्विज प्रतियोगिता में नेशनल लेवल पर प्रथम पुरस्कार दस लाख, द्वितीय आठ लाख, तृतीय छह लाख, जोनल लेवल पर प्रथम पांच लाख, द्वितीय चार लाख, तृतीय तीन लाख और स्टेट लेवल पर प्रथम दो लाख, द्वितीय 1.5 लाख और तृतीय 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, कॉलेजों के करियर सेल इस क्विज की तैयारी के संबंध में जानकारी और मार्गदर्शन भी दे रहे हैं।
