{"_id":"65622bb83aea5107c5003bdf","slug":"tantrik-revealed-that-a-witch-resides-in-a-woman-s-body-killed-her-with-a-sword-in-the-name-of-treatment-2023-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक का खूनी खेल: सिर दर्द से परेशान महिला के शरीर में बताया डायन का वास, इलाज के नाम पर मार दी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक का खूनी खेल: सिर दर्द से परेशान महिला के शरीर में बताया डायन का वास, इलाज के नाम पर मार दी तलवार
Sat, 25 Nov 2023 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:45 PM IST
सार
बड़वानी में महिला को तंत्र क्रिया के नाम पर तलवार मारने का मामला सामने आया है। महिला सिर दर्द से परेशान थी और उसी से निजात पाने के चक्कर में झांसे में आ गई थी। महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अंधविश्वास
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सुदूर आदिवासी अंचल से एक महिला को गांव के ही एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर तलवार के कई वार कर गंभीर घायल कर दिया। उसे बड़वानी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तो वहीं पुलिस ने आरोपी तांत्रिक और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि महिला सिर दर्द से पीड़ित थी। उसके सिर दर्द का इलाज करने के नाम पर उसी के गांव के एक तांत्रिक ने काला जादू जैसी तांत्रिक क्रिया का सहारा लिया और उसके शरीर में डायन बताकर उस डायन को मारने के नाम पर महिला के शरीर पर तलवार से कई वार कर दिए। जानकारी के अनुसार मामला बड़वानी और धार जिले की सीमा के करीब के क्षेत्र डही के बड़वानिया गांव का है। गांव में रहने वाली महिला संगीता पति कपिल (30) लगातार सिर में दर्द के चलते परेशान थी, उसने इसका कई बार इलाज करवाया मगर उसे आराम नही लगा और लगातार उसकी तकलीफ बढ़ती रही। जिसके बाद तांत्रिक अनिल ने महिला के शरीर में डायन का वास बताकर काले जादू के जरिए उसे दूर करने की बात कही। महिला ने भी उस ढोंगी तांत्रिक बाबा की बात को मानकर उससे अपना इलाज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भरोसा दिलाया कि चोट डायन को लगेगी
तांत्रिक ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसके शरीर में बसी डायन को तलवार से वार करके मार डालेगा, और महिला को चोट नहीं आएगी और केवल डायन को ही लगेगी। इसी बीच तांत्रिक अनिल ने काला जादू की कुछ विधि करते हुए और मंत्र पढ़ते हुए महिला के शरीर पर तलवार से कई वार कर दिए। जिससे महिला घायल हो गई और गंभीर चोटें आने के चलते महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद महिला को बड़वानी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और एमएलसी करवाने के बाद उसे पास ही के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां फिलहाल महिला का इलाज जारी है।
'किसी को बताया तो जान से मार दूंगा'
इस घटना को लेकर फरियादी महिला संगीता ने बताया कि आरोपी तांत्रिक अनिल ने मंत्र पढ़कर उसके शरीर पर तलवार रखकर उसे काटने लगा। जिससे संगीता के उल्टे हाथ की कलाई, उल्टे पैर के घुटने के पास, उल्टे हाथ की हथेली में, दोनों हाथ के कंधे पर, पीठ की चमड़ी कटकर चोट लगी। इतना ही नहीं आरोपी तांत्रिक ने घटना की बात किसी को बताने पर संगीता को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। हालांकि महिला के परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत भी कर दी है जिसके बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी तांत्रिक अनिल सहित उसके साथियों के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506 व 34 भादवि के तहत केस दर्ज कर लिया है।