{"_id":"69ee314c31136ac61e051c84","slug":"the-impact-of-the-sps-mission-3d-in-barwani-a-wedding-without-dowry-dj-and-alcohol-the-police-honored-the-family-barwani-news-c-1-1-noi1434-4214023-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिशन 3D’ की मिसाल: बड़वानी में बिना दहेज, नशा और डीजे के सादगीपूर्ण विवाह; परिवार का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मिशन 3D’ की मिसाल: बड़वानी में बिना दहेज, नशा और डीजे के सादगीपूर्ण विवाह; परिवार का हुआ सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार
MP News: बड़वानी के सावरियापानी गांव में एक परिवार ने ‘मिशन 3D’ से प्रेरित होकर बिना दहेज, नशा और डीजे के सादगीपूर्ण विवाह संपन्न किया। इस सराहनीय पहल पर पुलिस अधिकारियों ने परिवार का सम्मान किया और समाज से कुरीतिमुक्त विवाह अपनाने की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में परिवार का हुआ सम्मान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बड़वानी जिले में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के नेतृत्व में चलाया जा रहा मिशन 3D (दहेज, दारू और डीजे मुक्त अभियान) समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसी अभियान से प्रेरित होकर थाना पाटी क्षेत्र के ग्राम सावरियापानी में एक परिवार ने अपनी पुत्री का विवाह पूरी सादगी और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर संपन्न किया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
कुरीतियों को छोड़ सादगीपूर्ण विवाह की पहल
ग्राम सावरियापानी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हरसिंह जमरे ने जनजागरूकता कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुए अपनी बेटी का विवाह बिना दहेज और बिना किसी नशे के संपन्न किया। विवाह समारोह में डीजे का उपयोग भी नहीं किया गया, जिससे ध्वनि प्रदूषण और अनावश्यक खर्च से बचाव हुआ। इस पहल ने आसपास के गांवों में भी एक सकारात्मक संदेश दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने किया सम्मान
परिवार के इस सराहनीय कदम की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर हरसिंह जमरे और उनके परिवार का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया। उन्हें पुष्पमाला, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए सराहा गया।
समाज सुधार की दिशा में ‘मिशन 3D’ का प्रयास
इस अभियान का उद्देश्य दहेज प्रथा, नशे की लत और फिजूलखर्ची जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना है। पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर सादगीपूर्ण और जिम्मेदार सामाजिक व्यवहार को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है।
ये भी पढ़ें- नर्मदापुरम में ओटी अटेंडर ने खुद को डॉक्टर बताकर किया महिला का ऑपरेशन, आरोपी निलंबित
पुलिस की लोगों से अपील
बड़वानी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस मुहिम का हिस्सा बनें और विवाह जैसे आयोजनों को सरल, सादगीपूर्ण और कुरीतिमुक्त बनाकर एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग दें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X