सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Barwani News vehicle of government employee carrying children to school got caught in flood

Barwani News: बच्चों को स्कूल ले जा रहा शासकीय कर्मचारी का वाहन बाढ़ की चपेट में, गाड़ी को छोड़ चार को बचाया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

वाहन संजय निवासी पाटी का है। वह अपने दो बच्चों और ड्राइवर के साथ पाटी से बड़वानी की ओर जा रहे थे। उस दौरान नदी पर तेज बहाव पानी आने से उनकी गाड़ी बीच रास्ते में बंद हो गई।

Barwani News vehicle of government employee carrying children to school got caught in flood
नदी के रपटे में फंसा स्कूली बच्चों को ले जा रहा चार पहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक में नदी पार कर रहा एक बोलेरो वाहन तेज बहाव की चपेट में आ गया, जिससे वाहन में सवार दो स्कूली बच्चों समेत चार लोगों की जान मुसीबत में आ गई। हालांकि, गनीमत रही कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को वाहन से सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। लेकिन तेज बहाव के चलते फिलहाल वाहन को नदी के रपट पर ही छोड़ दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, वाहन पाटी अस्पताल में पदस्थ एक शासकीय कर्मचारी का है, जो अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़ने ड्राइवर के साथ नदी पार करते हुए जा रहे थे। इस दौरान नदी के तेज बहाव में उनका वाहन बीच रास्ते मे बंद हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद वाहन को वहीं छोड़ सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक के पहाड़ी क्षेत्रों में देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार सुबह तक भी जारी रहा। इसके चलते क्षेत्र के नदी नालों और रपटों पर पानी का तेज बहाव देखा गया। जिले में हुई झमाझम बारिश से सभी नदी नाले उफान पर देखे गए। वहीं, पाटी की गोई नदी पर बना पाइप रपटे से ऊपर पानी बहने लगा। इसी बीच ग्राम पाटी में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग का एक शासकीय कर्मचारी अपने दो बच्चों को पाटी से बड़वानी के पैरामाउंट स्कूल छोड़ने जाते समय, अपने ड्राइवर परशराम के साथ गोई नदी पर बने रपटे से गुजरने लगे। लेकिन पुलिया पर अचानक पानी बढ़ने से उनका बोलेरो वाहन बीच में ही बंद हो गया।

इसी दौरान देखते ही देखते रपटे पर पानी बढ़ने लगा, जिसने बोलेरो वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सरकारी कर्मचारी और बोलेरो में बैठे दोनों बच्चों को हाथ से हाथ पकड़ कर बाहर निकाला। इसके बाद नदी का पानी चार पहिया वाहन के भीतर से घुसकर बाहर निकलने लगा। वहीं, अब बड़वानी से पाटी आने जाने वाले को 12 किलोमीटर घूमकर पाटी पहुंचना पड़ रहा है।

चार लोगों का रेस्क्यू कर वाहन नदी पर ही छोड़ दिया गया
थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह प्रभात गश्त के दौरान हमारे थाने पर प्रधान आरक्षक दीपक सिसोदिया का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि गोई रपट पर एक वाहन फंस गया है। यह वाहन संजय निवासी पाटी का है। वह अपने दो बच्चों और ड्राइवर के साथ पाटी से बड़वानी की ओर जा रहे थे। उस दौरान नदी पर तेज बहाव पानी आने से उनकी गाड़ी बीच रास्ते में बंद हो गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से संजय, उनके दो बच्चे और ड्राइवर परशराम को वाहन से सुरक्षित निकाला गया और गाड़ी वहीं पर छोड़ दी गई। अब पानी कम हो गया है, इसलिए गाड़ी को भी सुरक्षित निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed