सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   Villagers spotted a newborn leopard cub in a field near the Narmada river bank

Barwani: नर्मदा किनारे से सटे खेत में ग्रामीणों को दिखा तेंदुए का नवजात शावक, वन अमला बोला- मां आकर बच्चे को…

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Sat, 06 Jul 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: बड़वानी जिले के ग्रामीण क्षेत्र के एक खेत में शनिवार को एक तेंदूए का शावक देखा गया है। दरअसल ग्रामीण जब अपने खेत से गुजर रहे थे, इस दौरान उन्होंने किसी जानवर के चिल्लाने की आवाज सुनी। जिसके बाद उन्होंने झाड़ियों में जाकर देखा तो, वहां एक तेंदुए का छोटा बच्चा चिल्ला रहा था।

Villagers spotted a newborn leopard cub in a field near the Narmada river bank
खेत में मिला तेंदुए का नवजात शावक
विज्ञापन

विस्तार

जिले में नर्मदा नदी के किनारों से सटे ग्राम मोहीपुरा के एक खेत में स्थानीय किसानों को एक नवजात तेंदुए का शावक दिखा है, जिसकी सूचना गांव में फैलते ही खेत में शावक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। मिली जानकारी के अनुसार यह तेंदुआ ग्राम मोहीपुरा के किसान कमल राठौड़ के खेत में देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के अमले ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के लिए तेंदुए के शावक से दूरी बनाए रखने की चेतावनी जारी की। उनके अनुसार मादा तेंदुआ कभी भी आकर इस शावक को अपने साथ ले जाएगी। इधर ग्रामीणों में मादा तेंदुए से एक तरफ भय का माहौल बना हुआ है, तो दूसरी तरफ उन्हें इस शावक की भी चिंता है। शावक भी लगातार अपनी मां को आवाज देता नजर आ रहा है। बता दें कि यहां पूर्व में भी वन विभाग ने तेंदुए के मूवमेंट के चलते एक पिंजरा लगाया था।
Trending Videos


शावक आवाज देकर बुला रहा अपनी मां को
वहीं इस बारे में जानकारी देते ग्राम मोहीपुरा के ग्रामीण देवी सिंह मंडलोई ने बताया कि यह नर्मदा नदी के किनारे से लगा हुआ गांव के ही कमल भाई राठौड़ का खेत है। इसी क्षेत्र में कुछ समय पहले भी मैंने बड़ा तेंदुआ देखा था, लेकिन इस बार दिखा यह शावक पहली बार ही गांव में देखा गया है। जोकि आज हमे यहां झाड़ियों में दिखा था। इसके बाद हमने वन विभाग को इसकी सूचना दी तो वे भी तत्काल मौके पर आ गए और अभी गांव में दहशत का माहौल है, क्योंकि यह शावक दिखा है तो इसकी माँ भी जरूर आस पास ही होगी और यह बच्चा उसको आवाज दे देकर बुला भी रहा है। इसलिए अब हमने खेत की तरफ आना-जाना भी फिलहाल रोक दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत मे मिला तेंदुए का नवजात शावक

खेत मे मिला तेंदुए का नवजात शावक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed