फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   betul amrit bharat express charlapalli gorakhpur train start october 2

बैतूल को मिली नई सौगात: 2 अक्टूबर से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, दक्षिण-उत्तर भारत जाने के लिए एक नया विकल्प

Thu, 20 Aug 2026 09:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 09:57 PM IST
सार

बैतूल रेलवे स्टेशन को चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव मिला है। ट्रेन का नियमित संचालन 2 अक्टूबर से शुरू होगा। वापसी सेवा 4 अक्टूबर से चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में बैतूल स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। इससे यात्रियों को हैदराबाद और गोरखपुर समेत दक्षिण व उत्तर भारत के लिए नया रेल विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
betul amrit bharat express charlapalli gorakhpur train start october 2
बैतूल को नई ट्रेन की सौगात - फोटो : संवाद

विस्तार

बैतूल से हैदराबाद और गोरखपुर के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू होने जा रही है। चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 2 अक्टूबर से शुरू होगा। इस नई ट्रेन का बैतूल रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव तय किया गया है। ट्रेन का ठहराव मिलने से बैतूल और आसपास के जिलों के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी तथा उन्हें दक्षिण और उत्तर भारत जाने के लिए एक नया विकल्प प्राप्त होगा।
विज्ञापन


ट्रेन क्रमांक 22075 चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को रात 9:45 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन शनिवार को सुबह 9:08 बजे बैतूल पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद सुबह 9:10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन नागपुर, भोपाल, बीना, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी और गोंडा स्टेशनों से गुजरते हुए रविवार को सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्योहार से पहले महंगाई की मार: 18 दिन में 18 रुपये महंगी हुई चीनी, जानें क्या हैं बढ़ते दामों के मुख्य कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी दिशा में ट्रेन क्रमांक 22076 गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस की सेवा 4 अक्टूबर से शुरू होगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। सोमवार को तड़के 3:13 बजे यह बैतूल स्टेशन पहुंचेगी और 3:15 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

हैदराबाद मार्ग पर अतिरिक्त विकल्प
वर्तमान समय में बैतूल से सिकंदराबाद और हैदराबाद के लिए सीधी ट्रेनों की संख्या सीमित है। इस मार्ग पर गाड़ी संख्या 12792 सिकंदराबाद एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12722 दक्षिण एक्सप्रेस प्रतिदिन चलती हैं, जबकि कुछ अन्य साप्ताहिक ट्रेनें भी उपलब्ध हैं। ऐसे में चर्लपल्ली से शुरू होने जा रही नई अमृत भारत एक्सप्रेस बैतूल और निकटवर्ती जिलों के यात्रियों को एक अतिरिक्त सीधा विकल्प प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed