सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul: Brother-in-law and sister-in-law in love jumped from the train

Betul: ट्रेन से देवर-भाभी ने लगाई छलांग, बिहार से भाभी को लेकर बेंगलुरु भागा था देवर; पुलिस ले जा रही थी वापस

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

रिश्ते में देवर भाभी भोजपुर, जिला आरा बिहार के रहने वाले हैं। दोनों में प्यार में पड़कर एक महीने पहले बिहार से भागकर बेंगलुरू में रहने लगे थे। पुलिस ने दोनों को बेंगलुरु से पकड़ा और बिहार लाने के लिए ट्रेन में बैठे। चलती ट्रेन से देवर-भाभी कूद गए। अब अस्पताल में भर्ती हैं। 

Betul: Brother-in-law and sister-in-law in love jumped from the train
संघमित्रा ट्रेन से कूदे देवर भाभी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अंतर्गत आने वाले मुलताई में संघमित्रा एक्सप्रेस से देवर-भाभी ने छलांग लगा दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


रिश्ते में देवर भाभी भोजपुर, जिला आरा बिहार के रहने वाले हैं। घायल महिला के पति ने बताया कि करीब आठ साल पहले उसका विवाह हुआ था। उनकी एक बेटी भी है, इसी बीच उसकी मौसी का बेटा पंकज पिता कृष्णाराम पासवान (23) उनके घर में रहने आ गया। पंकज और उसकी पत्नी के बीच प्रेम हो गया। 5 जनवरी 2024 को पंकज उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर बैंगलुरु लेकर भाग गया था। जो बेंगलुरु में रह रहे थे। इसकी शिकायत महिला पति द्वारा आरा नगर पुलिस थाने में की गई थी। वहां की पुलिस के साथ मोबाइल लोकेशन के आधार पर शनिवार को बेंगलुरु पहुंचे और दोनों को हिरासत में लिया। वे तीन फरवरी को बेंगलुरु से संघमित्रा एक्सप्रेस से पुलिस के साथ आरानगर बिहार जा रहे थे कि मुलताई रेलवे स्टेशन के पहले चिचंडा गांव के पास ट्रेन धीमी होने से दोनों चलती ट्रेन से कूद गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने देखा कूदते तो खींच दी ट्रेन की चेन
जब प्रेमी युगल देवर भाभी ट्रेन से कूद रहे थे। इस दौरान महिला का पति भी उसी कोच में बैठा था। उसने दोनों को ट्रेन से कूदते देख चेन खींचकर ट्रेन रोकी और दूसरे कोच में बैठी आरा नगर पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद उसी ट्रेन से पुलिस सहित प्रेमी-प्रेमिका और उसका पति मुलताई रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से  108 एंबुलेंस से उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में दोनों का उपचार जारी था। प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की हालत गंभीर होने से उसे जिला चिकित्सालय बैतूल रैफर किया गया है।  

पुलिस ला रही थी बिहार
देवर भाभी को बेंगलुरू से बिहार ले जा रहे बिहार के आरा थाना के एएसआई मजहर हुसैन का कहना है कि दोनों का प्रेम संबंध था। इसलिए दोनों भागकर बेंगलुरु चले गए थे। जिन्हें हम पकड़कर वापस बिहार ले जा रहे थे, ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर दोनों ट्रेन से कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed