सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul News: High speed Bolero collided with the wall of marriage garden, two youths died, four injured

Betul: तेज रफ्तार बोलेरो मैरिज गार्डन की दीवार से टकराई, दो युवकों की मौत; चार गंभीर घायल एक किशोर भी शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

बैतूल में तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर बाउंड्रीवाल से टकरा गई, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Betul News: High speed Bolero collided with the wall of marriage garden, two youths died, four injured
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सारणी की ओर से बैतूल आ रही एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर रानीपुर मार्ग स्थित एक मैरिज गार्डन की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक 14 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
Trending Videos


घटना बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुर मार्ग की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन तेज गति से आ रहा था और इसी दौरान नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सीधे मन मंदिर लॉन की बाउंड्रीवाल से जा टकराया। दुर्घटना की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा?
हादसे में प्रफुल्ल पिता अनिल ठोके (25 वर्ष) और पुनीत पिता प्रयाग ठाकरे (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पप्पू मोहन पिता प्रजापति (23 वर्ष), राजू पिता संतोष यादव (26 वर्ष), अभिषेक पिता लखीराम वाडिया (26 वर्ष) और संगम पिता सुरेश (14 वर्ष) घायल हो गए। सभी घायल और मृतक बैतूल के अर्जुन नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि यह बोलेरो वाहन एक शासकीय कार्यालय में संलग्न था।

ये भी पढ़ें- MP News: दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात जारी हुआ आदेश; सीट रिक्त घोषित

दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बोलेरो तेज रफ्तार में जाते हुए दिखाई दे रही है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के अनुसार पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed