सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Former Deputy Collector Nisha Bangre resigns from Congress on Ambedkar Jayanti Lok Sabha Election

MP News: 'कांग्रेस जलता हुआ घर', आंबेडकर जयंती पर पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा का पार्टी से इस्तीफा, बोला हमला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Apr 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
सार

 

Nisha Bangre Resigns From Congress: पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने मुख्य प्रवक्ता बनाया था। उन्होंने 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नौकरी से इस्तीफा दिया था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ।

Former Deputy Collector Nisha Bangre resigns from Congress on Ambedkar Jayanti Lok Sabha Election
पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Nisha Bangre Resigns From Congress: भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजे दो पेज के इस्तीफे में कांग्रेस पर वादा खिलाफी समेत कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांग्रेस को 'कांग्रेस जलता हुआ घर बताया। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने कभी बाबा साहब को टिकट नहीं दिया, बल्कि उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़े करके उन्हें चुनाव में हरा दिया। कांग्रेस ने न्याय तब भी नहीं किया था और कांग्रेस अब भी न्याय नहीं कर पा रही है।

Trending Videos


पढ़िए, निशा बांगरे ने इस्तीफे में क्या लिखा?
'भारतरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मानसपुत्री होने के नाते बाबा साहब हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके बताए गए मार्ग पर चलकर उच्च शिक्षा अर्जित कर मैंने इंजीनियर, डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर जैसे राज्य प्रशासनिक पदों का दायित्व निर्वाह किया है। बाबा साहब अंबेडकर ने संसद की ओर इशारा कर हमें इंगित किया है कि 'मेरे समाज के लोगों संसद रूपी मंदिर में पहुंचकर राजनीतिक हिस्सेदारी अर्जित करो और वंचित वर्ग की आवाज बनो। उनके इस इशारे को आत्मसात करने के लिए मैंने राज्य प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च पद त्याग दिया। मैं उस समय यह समझती थी कि कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़कर समाज के शोषित पीड़ित और वंचित लोगों का प्रतिनिधित्व कर बाबा साहब के सपनों को साकार कर सकूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, पिछले 6 महीने में कांग्रेस की नीयत को करीब से आंकलन कर मैंने पाया कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे विधानसभा में टिकट देने का वादा किया। 229 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए और एक सीट आमला मेरे लिए होल्ड पर रखने का दिखावा कर समाज का वोट बटोरना चाहा और  षडयंत्र कर मुझे चुनाव लड़ने से रोका। पुनः मुझे लोकसभा में टिकट देने का भरोसा दिया गया। लेकिन, इसमें भी वादाखिलाफी की गई। बाबा साहब ने कहा था कि 'कांग्रेस जलता हुआ घर है' मैने भी यह महसूस किया। कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी टिकट नहीं दिया बल्कि उनके विरुद्ध उम्मीदवार खड़े करके उन्हें चुनाव में हरा दिया। कांग्रेस ने न्याय तब भी नहीं किया था और कांग्रेस न्याय अब भी नहीं कर पा रही है'।

'अंबेडकर जी की जयंती के पर मैं कांग्रेस पार्टी के समस्त दायित्वों से मुक्त होती चाहती हूं, क्योंकि कांग्रेस में नारी सम्मान के लिए कोई स्थान नहीं है। जिसका ताजा उदाहरण लोकसभा चुनाव 2024 में संसदीय सीटों में कांग्रेस पार्टी के अंदर मप्र में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व न मिलना भी है। बाबा साहब स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांत के पुरोधा पुरुष थे। उनका मानना था कि सभी भारतीयों को उनकी जाति, धर्म या सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना आगे बढ़ाने के लिए समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए।

मैं इन्हीं सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज और देशसेवा के लिए सदैव तत्पर हूं। इसी ध्येय को लेकर मैं कांग्रेस की राजनीति में व्यापक स्तर पर कार्य करना चाहती थी। लेकिन, इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने मेरी योग्यता को ही अयोग्यता बना दिया। अतः मैं कांग्रेस पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त होना चाहती हूं और मैं अपना पूरा जीवन बाबा साहब के विचारों के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित करती हूं'। 

पार्टी से चल थी नाराज 
बता दें कि पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने मुख्य प्रवक्ता बनाया था। उन्होंने 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नौकरी से इस्तीफा दिया था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसी बात से लेकर निशा कांग्रेस से नाराज चल रही थीं, अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे तीन महीने पहले नौकरी वापस ज्वॉइन करने के लिए आवेदन कर चुकी हैं। 

प्रदेश कांग्रेस ने किया निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार
डिप्टी कलेक्टर रहीं निशा बांगरे विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। चूंकि बांगर ने पार्टी से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस को इस्तीफा भेजा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को संबोधित निशा बांगरे के इस्तीफे को स्वीकार कर उन्हें सभी पदों से मुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव ने बताया कि बैतूल की निशा बांगरे ने बीते शनिवार को पार्टी से अपने दायित्व से पदमुक्त किए जाने संबंधी पत्र भेजा था, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर उन्हें सभी पदों से पदमुक्त कर दिया है। 

नेहा बग्गा बोली- कांग्रेस दलित विरोधी 
भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि दलित विरोधी कांग्रेस ने जानबूझकर निशा बांगरे का वर्तमान और भविष्य बिगाड़ने के लिए वादा खिलाफी की है। इतिहास इसका गवाह है। उन्होंने कहा कि नेहरूजी ने अंबेडकर जी को चुनाव हरवाया, इंदिराजी ने बाबू जगजीवन राम को अपमानित कराया। सोनियाजी ने सीताराम केसरी जी को कमरे में बंद कर अध्यक्ष पद हथियाया।

कांग्रेस बोली- हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं
पूर्व मंत्री और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि उन्होंने फिर से प्रशासनिक नौकरी में जाने के लिए आवेदन दिया है। यह उनका सही निर्णय है। पार्टी में कोई भी नए व्यक्ति को आने पर टिकट नहीं मिल जाता है। यहां पर 40 साल से कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनका नाम टिकट को लेकर पार्टी के कराए सर्वे में भी नहीं आया था। बाकी उनके आरोपों पर हमें कुछ नहीं कहना है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed