{"_id":"661e5499c2cb6c7c4206c712","slug":"mp-news-6-year-old-girl-murder-throat-slit-with-glass-bottle-in-betul-news-in-hindi-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दिनदहाड़े 6 साल के मासूम की नृशंस हत्या, कांच की बोतल से गला काट कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दिनदहाड़े 6 साल के मासूम की नृशंस हत्या, कांच की बोतल से गला काट कर उतारा मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार
MP News: मुख्यालय के सदर क्षेत्र में मंगलवार दिनदहाड़े सुबह 11 बजे 6 साल के बच्चे की गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गयी। स्कूल से बच्चे का अपहरण कर शराब की बोटल से बच्चे के गले पर कई वार कर हत्या की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मासूम की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बैतूल में 6 साल के मासूम की दिन दहाड़े गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जिस कॉलोनी के पास ये घटना घटित हुई वहीं के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। जिस बच्चे की हत्या हुई वो कक्षा दूसरी में पढता था और हत्या करने वाला आरोपी बच्चे को आज स्कूल से ले आया और सदर क्षेत्र में स्थित एक बंद पड़े गेराज में ले गया, जहां उसने बच्चे की गर्दन पर बियर की बोतल से वार कर दिया।
Trending Videos
इस जघन्य हत्या के मामले को लेकर बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते का कहना है कि बच्चे की माँ संगीता बिहारे निवासी नांदपुर थाना आमला ने दिए बयान में कहा कि शिवा उसका इकलौता पुत्र था, जिसकी उम्र 6 साल थी और वह सदर स्थित सरकारी नवीन प्राथमिक शाला में कक्षा 2 में पढ़ाई करता था। मृतक बच्चे की मां ने बताया कि आज भी 11 बजे शिवा को वह स्कूल छोड़कर आई थी। वहां से कुछ देर बाद आरोपी गणेश मीणा शिवा को स्कूल से लेकर आया और सदर में बीएसएनएल आफिस के पास इसाई कॉलोनी में एक खाली गैरेज में ले गया और वहां पर आरोपी ने बीयर की बोतल फोड़कर बच्चे के गले पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी दी थी धमकी
सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करने वाली मृतक बच्चे की मां संगीता बिहारे ने आरोप लगाया है कि आरोपी गणेश मीणा पिछले डेढ़ महीने से उसका पीछा कर रहा है। उसका कहना है कि गणेश किसी होटल में काम करता है उस पर दबाव बना रहा था कि वह अपने घर पर रख ले। यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी गणेश मीणा लगातार धमकी दे रहा था कि उसको नहीं रखेंगे तो वह उसकी और उसके बच्चे की हत्या कर देगा। आज पुलिस से सूचना मिली कि उसके बच्चे की हत्या हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कमेंट
कमेंट X