{"_id":"65ce299a56f6f5bef90e9077","slug":"mp-news-two-more-accused-arrested-in-case-of-beating-of-tribal-youth-house-of-absconding-accused-demolished-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार बदमाश के घर पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार बदमाश के घर पर चला बुलडोजर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 15 Feb 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार
बीते दिनों आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से उसे उल्टा लटकाकर बिना कपड़ों के उसके साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया था। मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की तलाश जारी है। प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोडर चला दिया है।
आदिवासी युवक से मारपीट मामले में फरार आरोपी को प्रशासन ने गिरा दिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
बैतूल में आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला लगातार सुर्खियों में है। पुलिस ने अब तक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसके घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।
बता दें कि बीते दिनों आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से उसे उल्टा लटकाकर बिना कपड़ों के उसके साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया था। पिटाई की घटना तो तीन माह पहले नवंबर की थी, लेकिन जैसे ही वीडियो पीड़ित युवक आशीष परते के गांव में वायरल हुआ तो आदिवासी समाज के पदाधिकारी इस मामले में युवक के साथ शिकायत करने कोतवाली थाना पहुंचे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जहां से इस मामले को लेकर जांच-पड़ताल शुरू हुई। पहले एक युवक जिसका नाम सोहेल कपूर है उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में मुख्य आरोपी शेख़ शोहराब उर्फ चेन्ट को भोपाल से और अन्य आरोपी तब्बू उर्फ त्रिवेणी मासोदकर को बैतूल से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में प्रशासनिक फेरबदल भी हुए हैं, जिसमें बैतूल एसपी और कोतवाली टीआई को हटाया गया है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया। एक आरोपी सोहेल कपूर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया था जिसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्यवाही करते हुए वीडियो में नजर आ रहे युवक रिंकेश चौहान के कुंड बकाजन गांव में स्थित अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और अतिक्रमण हटाया गया। वह अभी फरार है।
मामले में बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी को हटाया गया है। बुधवार की रात जारी हुई आईपीएस तबादला सूची में सिद्धार्थ चौधरी को सेनानी 8वी वाहिनी, बिसवल छिंदवाड़ा भेजा गया। इसके अलावा कोतवाली टीआई आशीष सिंह पंवार को भी हटा दिया गया है। आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते का कहना है कि आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में आज दो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X