सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Husband and wife robbed in broad daylight, robbers took away their jewellery at gunpoint.

Bhind: कट्टे की नोक पर दंपती से लूट, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया; शादी में जाने के दौरान हुआ था हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: भिन्ड ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड के असवार थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर एक दंपती से सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल उठा। 

Husband and wife robbed in broad daylight, robbers took away their jewellery at gunpoint.
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी - फोटो : अमर उजाला
web -
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

लहार अनुभाग अंतर्गत असवार थाना क्षेत्र के बरहा–गिरवासा रोड पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

गुस्साए लोगों ने सड़क पर कटीली झाड़ियां डालकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदावली गांव निवासी दंपती एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर कट्टे की नोक पर लूटपाट की। आरोपियों ने महिला के पहने सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: धार में परीक्षा से पहले अपराध का रास्ता: दो नाबालिग छात्र बाइक चोरी गिरोह में निकले सक्रिय, पुलिस ने धर दबोचा

घटना के बाद पीड़ितों ने आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद लोग एकत्रित हो गए और विरोध दर्ज कराया। सूचना मिलते ही असवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने जाम हटवाकर यातायात बहाल कराया।

इसके बाद पीड़ित दंपती को थाने ले जाया गया, जहां उनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी नितेंद्र मावई ने लूट की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed