सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Bhind Accident News Collision Between Dumper and Van Five Died MP News in Hindi

MP News: भिंड में बड़ा हादसा, डंपर और लोडिंग वाहन की टक्कर में पांच की मौत, 13 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में डंपर ट्रक और वैन के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार तड़के होना बताया जा रहा है। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। 

Bhind Accident News Collision Between Dumper and Van Five Died MP News in Hindi
भिंड में डंपर और लोडिंग वाहन की टक्कर में पांच की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड में मंगलवार की सुबह की शुरुआत एक दुखद हादसे के साथ हुई है। यहां बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने आए एक परिवार को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए परिजन ने चक्काजाम कर दिया है।
Trending Videos


असल में घटना भिंड के देहात थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा की है, जहां भिंड कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी गिरीश नारायण अपने परिवार के साथ बहन के घर शादी समारोह में भात पहनाने आए थे। सुबह करीब उनके परिवार के कुछ लोग वापस अपने घर शहर के भिंड के भवानीपुरा लौटने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Bhind Accident News Collision Between Dumper and Van Five Died MP News in Hindi
पांच लोगों की मौत के बाद लोगों ने लगाया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
मृतक परिवार के मुखिया गिरीश ने बताया कि भात का कार्यक्रम कर कुछ लोग घर वापस जा रहे थे जिसके लिए उन्हें सड़क पर लोडिंग वाहन रुकवा कर उसमे बैठाया जा रहा था। पीछे ही बाइक पर परिवार के तीन सदस्य भी खड़े थे। इसी बीच कहीं से एक तेज रफ़्तार डंपर वहां आया और गाड़ी को टक्कर मार दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और क़रीब एक दर्जन लोग घायल हुए।

भिंड कलेक्टर ने बताया कि घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस के ज़रिए भिंड जिला अस्पताल भेजा गया, जहां दो और लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शादी खुशियों में शामिल होने आए परिवार में मातम छा गया। पांच मौत और 13 लोगों के घायल होने के बाद इस मृतक परिवार और रिश्तेदारों ने गुस्से में चक्काजाम कर दिया है, जिसको लेकर देहात थाना पुलिस भी डाल बाल के साथ मौके पर मौजूद है और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed