{"_id":"67ad7d93234f7e35bf0d095b","slug":"mp-road-accident-tractor-trolley-overturns-in-bhind-three-people-died-and-25-injured-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhind Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, 25 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhind Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन लोगों की मौत, 25 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
भिंड के बीहड़ क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
भिंड में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के भिंड जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर बरहा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीहड़ क्षेत्र में एक पुलिया पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बुधवार देर रात हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायालों को इलाज के लिए सेंवढ़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर असवार थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे की है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, बुधवार को जिले के लहार गांव में एक लड़की की शादी का समारोह था। लड़के पक्ष के 30 से 40 लोग मगरौल गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर तेज रफ्तार से दौड़ रहा था, इस दौरान बरहा गांव के पास बीहड़ में एक पुलिया के पास मोड़ होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों को सेंवढ़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लहार तहसीलदार राजकुमार नागौरिया का ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें मांडवी पत्नी मनोज यादव निवासी मंगरौल, गीता पत्नी भानसिंह यादव निवासी रामपुरा सेंवढ़ा, अनुराधा पुत्री सतेंद्र यादव साल निवासी मंगरौल शामिल हैं। घायल को अस्पताल में इलाज चल रहा है, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

कमेंट
कमेंट X