{"_id":"693aa7caee179b819604e7f0","slug":"tantric-raped-a-24-year-old-woman-on-the-pretext-of-having-a-son-and-told-her-not-to-look-back-bhind-news-c-1-1-noi1227-3722957-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: 70 साल के तांत्रिक ने 24 वर्षीय महिला से किया दुष्कर्म, आखिर क्यों ले गई थी सास उसके पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: 70 साल के तांत्रिक ने 24 वर्षीय महिला से किया दुष्कर्म, आखिर क्यों ले गई थी सास उसके पास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Gang Rape: भिंड के मिहोना में 70 वर्षीय तांत्रिक ने पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर 24 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म किया। तंत्र-क्रिया के बहाने सास को दूर भेजकर हंसिया दिखाकर धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रामप्रकाश पचौरी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, जो फिलहाल फरार है।
भिंड में तांत्रिक ने महिला से दुष्कर्म किया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भिंड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र में अंधविश्वास के चलते एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 70 वर्षीय तांत्रिक ने पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर 24 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने तंत्र-मंत्र के बहाने महिला की सास को दूर भेज दिया और विरोध करने पर महिला की गर्दन पर हंसिया रखकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी तांत्रिक रामप्रकाश पचौरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos
मिहोना थाना टीआई विजय केन ने बताया कि मिहोना कस्बे की रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता की शादी को तीन साल हो चुके थे, लेकिन उसे कोई संतान नहीं हो रही थी। महिला का पति अहमदाबाद में प्राइवेट काम करता है, जबकि वह घर पर अपनी सास के साथ रहती थी। पुत्र प्राप्ति की चाह में महिला अपनी सास के साथ लिधौरा गांव में तांत्रिक रामप्रकाश पचौरी के पास गई। तांत्रिक ने महिला और उसकी सास को अपने झांसे में लिया और कहा कि महिला की कोख बंधी हुई है। इसके बाद उसने इलाज के नाम पर उन्हें दो-तीन बार अपने स्थान पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म कर गुजरात ले गया शादाब, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सख्त सजा
तांत्रिक ने महिला को कोख खोलने की तंत्र क्रिया के लिए फिर बुलाया। उसने योजना के तहत महिला की सास को एक नींबू दिया और कहा कि इसे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मेढ़े के बाहर फेंककर आओ। तांत्रिक ने शर्त रखी कि पीछे मुड़कर मत देखना और जब तक पूजा न हो जाए, तब तक वापस मत आना। तुम्हारी छाया भी स्थान के आसपास नहीं दिखनी चाहिए। जब मैं बुलाऊं, तभी आना।
सास के नींबू फेंकने जाते ही 70 वर्षीय तांत्रिक रामप्रकाश पचौरी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने पास में रखा हंसिया उठाया और महिला की गर्दन पर रखकर हत्या करने की धमकी दी। इससे महिला बुरी तरह डर गई। इसके बाद तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी ने महिला को छोड़ दिया। पीड़िता ने तुरंत अपनी सास को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने शिकायत की जांच की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी तांत्रिक फिलहाल फरार है, लेकिन जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X