{"_id":"69c7367f92f7ab42be029632","slug":"mp-weather-today-a-robust-weather-system-is-active-in-mp-bringing-a-spell-of-storms-and-rain-amidst-the-heat-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: MP में मजबूत सिस्टम एक्टिव, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर, 30 मार्च को ज्यादा असर के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: MP में मजबूत सिस्टम एक्टिव, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर, 30 मार्च को ज्यादा असर के आसार
Sat, 28 Mar 2026 07:37 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:37 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में दूसरा मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। गर्मी के बीच आंधी-बारिश का दौर जारी है और 30 मार्च को इसका असर और अधिक देखने को मिल सकता है। फिलहाल प्रदेश में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में दूसरा मजबूत वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके चलते कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहेगा।
कई सिस्टम एक साथ सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ ट्रफ लाइन सक्रिय है। इसके अलावा अन्य मौसमी सिस्टम भी एक साथ काम कर रहे हैं। इन सिस्टम्स के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते-होते कई जगहों पर मौसम बदल रहा है और आंधी के साथ बारिश हो रही है।
30 मार्च को ज्यादा प्रभाव की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सिस्टम का असर 30 मार्च को और ज्यादा बढ़ सकता है। इस दिन प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-PCC चीफ का CM को अल्टीमेटम, आदेश वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा बड़ा आंदोलन
कई जिलों में दिख रहा असर
प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर सहित कई जिलों में मौसम का यह बदलाव साफ तौर पर देखा जा रहा है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक की स्थिति भी बनी हुई है।
यह भी पढ़ें-निर्माणाधीन इमारत का छज्जा ढहा, 8 घायल, एम्स के सामने अफरा-तफरी
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
मौसम में बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है और कई जिलों में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। ग्वालियर, रीवा और सागर में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रहा। भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।