{"_id":"6ad0d9e5f895aee4420568b7","slug":"bhopal-jmb-suspect-talha-talukdar-farooq-admitted-to-aiims-bhopal-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: बांग्लादेश का संदिग्ध आतंकी एम्स में भर्ती, जेएमबी से जुड़े तालुकदार को देवबंद से गिरफ्तार कर लाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: बांग्लादेश का संदिग्ध आतंकी एम्स में भर्ती, जेएमबी से जुड़े तालुकदार को देवबंद से गिरफ्तार कर लाया गया
Thu, 15 Oct 2026 07:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:19 PM IST
सार
भोपाल की केंद्रीय जेल में बंद बांग्लादेशी नागरिक और जेएमबी से कथित संबंध रखने वाले तलहा तालुकदार फारूक की तबीयत बिगड़ने पर उसे एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया। जांच में खून की कमी सामने आई। अस्पताल में पुलिस और विशेष बल तैनात हैं। मामले की जांच एनआईए ने की है।
विज्ञापन
एम्स भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल के केंद्रीय जेल में बंद प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से संदिग्ध आतंकी तलहा तालुकदार फारूक की तबीयत बिगड़ने पर उसे एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है। शरीर में खून की कमी पाए जाने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया। आरोपी के अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल जिला पुलिस और विशेष बल के जवानों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल में तलहा तालुकदार की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे लालघाटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जांच के दौरान शरीर में खून की कमी सामने आई। चिकित्सकीय आवश्यकता को देखते हुए बुधवार शाम उसे एम्स भोपाल रेफर कर दिया गया। संवेदनशील मामले से जुड़े आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद पुलिस ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। भोपाल में पकड़े गए जेएमबी के संदिग्धों से पूछताछ के बाद तलहा को पकड़ा गया था।
ये भी पढ़ें- मतदाता सूची से नाम काटने पर भड़के मिर्ची बाबा, बोले- जिंदा हूं, फिर वोटर लिस्ट से नाम क्यों काटा?
विज्ञापन
अस्पताल में पुलिस का कड़ा पहरा
संदिग्ध आतंकी की सुरक्षा और निगरानी के लिए भोपाल एम्स में जिला पुलिस बल के साथ विशेष बल के जवान तैनात किए गए हैं। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अनिल शर्मा के अनुसार, तलहा तालुकदार को भोपाल सेंट्रल जेल से उपचार के लिए एम्स लाया गया है। उसकी सुरक्षा में पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है। तालुकदार फारूक मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी बताया जाता है। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे उत्तर प्रदेश के देवबंद से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह दारुल उलूम में छात्र के रूप में रहकर कथित तौर पर फर्जी पहचान पत्र तैयार करने और आतंकी नेटवर्क के विस्तार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने की है।
जेएमबी मॉड्यूल से जुड़े मामले में आरोपी
जांच एजेंसी ने भोपाल की विशेष अदालत में तलहा तालुकदार सहित जेएमबी से कथित रूप से जुड़े अन्य आरोपियों हामिदुल्ला और शहादत हुसैन के खिलाफ आरोपपत्र और पूरक चालान पेश किया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, मामला भारत विरोधी आतंकी साजिश और जेएमबी मॉड्यूल से जुड़ा है। फिलहाल तलहा तालुकदार का एम्स में उपचार जारी है और अस्पताल परिसर में उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।