फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal kashmiri students threatened house vacate dgp action

Bhopal News: दो कश्मीरी छात्रों को मकान खाली करने के लिए धमकाया, DGP के निर्देश पर संदिग्धों से पूछताछ

Thu, 20 Aug 2026 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 09:47 PM IST
सार

भोपाल में प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के दो छात्रों को कथित तौर पर कश्मीरी होने के कारण मकान खाली करने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने छात्रों से बातचीत की और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
bhopal kashmiri students threatened house vacate dgp action
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर के दो छात्रों को कश्मीरी होने के कारण कथित तौर पर डराने-धमकाने और मकान खाली करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहामी ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना से संपर्क कर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। डीजीपी ने भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद निशातपुरा थाना पुलिस और सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और छात्रों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए छोटे भूखंड विकसित करेगा BDA, बड़े प्लॉट होंगे छोटे
विज्ञापन
विज्ञापन


सौहार्द बनाए रखने की हिदायत
पुलिस ने मामले में धमकी देने में शामिल संदिग्धों को चिह्नित किया और उन्हें थाने लाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने स्थानीय निवासियों को भी आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के भेदभावपूर्ण व्यवहार से बचने की हिदायत दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद फिलहाल विवाद की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

कश्मीरी होने पर आपत्ति का आरोप
पीड़ित छात्रों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके कश्मीरी होने और विशेष वर्ग से संबंधित होने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें निशाना बनाया। धमकी मिलने के बाद दोनों छात्र भयभीत हो गए थे। उन्होंने तत्काल संबंधित लोगों और छात्र संगठन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed