फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: 5 pairs of special trains between Bhopal and Rewa; Hapa-Naharlagun weekly special to now run as a

Bhopal News: भोपाल-रीवा के बीच 5 जोड़ी विशेष ट्रेनें,हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक स्पेशल अब चलेगी नियमित एक्सप्रेस

Sun, 23 Aug 2026 06:13 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 23 Aug 2026 06:13 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भोपाल-रीवा के बीच 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनों की अतिरिक्त सेवाएं चलाई जाएंगी। वहीं भोपाल मंडल से गुजरने वाली हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक विशेष ट्रेन को 23 सितंबर से नियमित एक्सप्रेस का दर्जा मिलेगा। इससे गुना, शिवपुरी, ब्यावरा-राजगढ़ समेत कई क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Bhopal News: 5 pairs of special trains between Bhopal and Rewa; Hapa-Naharlagun weekly special to now run as a
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के त्योहार पर बढ़ने वाले यात्री दबाव को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने यात्रियों के लिए बड़ा इंतजाम किया है। भोपाल-रीवा के बीच विशेष ट्रेनों की अतिरिक्त सेवाएं शुरू की गई हैं, वहीं भोपाल मंडल होकर चलने वाली हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक विशेष ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस का दर्जा दे दिया गया है। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलने के साथ ही मध्य प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क भी मजबूत होगा।
विज्ञापन


भोपाल-रीवा के बीच विशेष ट्रेनों की अतिरिक्त सेवाएं
रक्षाबंधन के अवसर पर भोपाल-रीवा-भोपाल के बीच अलग-अलग तारीखों में विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें ट्रेन संख्या 02155 भोपाल-रीवा विशेष ट्रेन 25 अगस्त की रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02156 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से चलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।इसके अलावा ट्रेन संख्या 02189 भोपाल-रीवा विशेष ट्रेन 26 और 27 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से चलेगी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02190 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02154 29 अगस्त को रीवा से शाम 6:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन संख्या 02180 30 अगस्त को रीवा से शाम 6:35 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 02179 31 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। इन ट्रेनों का प्रमुख ठहराव विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना रहेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती पदवृद्धि पर भोपाल में आंदोलन: नीलम पार्क में डटे अभ्यर्थी, 3 दिन से अन्न-जल त्यागकर बैठा युवक
विज्ञापन
विज्ञापन



हापा-नाहरलागुन स्पेशल अब नियमित एक्सप्रेस
भोपाल मंडल से गुजरने वाली हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक विशेष ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 09525/09526 अब संशोधित संख्या 19525/19526 हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। हापा से नियमित सेवा 23 सितंबर 2026 से प्रत्येक बुधवार और नाहरलागुन से वापसी सेवा 26 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार शुरू होगी।इस ट्रेन का ठहराव भोपाल मंडल के ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना और शिवपुरी स्टेशनों पर रहेगा। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को पश्चिमी भारत से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक नियमित रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन राजकोट, अहमदाबाद, रतलाम, उज्जैन, ब्यावरा-राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, रंगिया और हारमती सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी।

यह भी पढ़ें-शासकीय नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर सवाल: 6 में प्राचार्य नहीं,10 में उप प्राचार्य गायब,15 में फैकल्टी की कमी


एसी से लेकर सामान्य श्रेणी तक कोच
नियमित एक्सप्रेस में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। रेल प्रशासन के अनुसार दोनों फैसलों का उद्देश्य त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को कम करना और यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की अद्यतन जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 या रेलवन एप के माध्यम से प्राप्त करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed