सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: A bill of Rs 1.76 lakh was issued without an electricity meter, the connection was cut, and an ar

Bhopal News: बिना बिजली मीटर के थमा दिया 1.76 लाख का बिल, कनेक्शन काटकर घर के बाहर तैनात किया बंदूकधारी गार्ड

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 03 Feb 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के अटल नेहरू नगर में बिना बिजली मीटर के विकलांग परिवार को 1.76 लाख रुपये का बिल थमा दिया गया। बिल नहीं चुकाने पर कनेक्शन काटकर घर के बाहर बंदूकधारी गार्ड तैनात किया गया। कांग्रेस ने बिजली कंपनी की कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए विरोध किया और गरीब परिवार को राहत देने की मांग की।

Bhopal News: A bill of Rs 1.76 lakh was issued without an electricity meter, the connection was cut, and an ar
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भानपुर जोन के अटल नेहरू नगर में बिजली कंपनी की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यहां रहने वाले विकलांग हाफिज सईद और उनके परिवार को बिना बिजली मीटर के 1 लाख 76 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया। बिल जमा नहीं होने पर बिजली कंपनी ने कनेक्शन काट दिया और घर के बाहर बंदूकधारी गार्ड तैनात कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली कंपनी की कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से गांधीगिरी करते हुए बंदूकधारी गार्ड को फूल माला पहनाकर विरोध दर्ज कराया।
Trending Videos


कभी बिजली मीटर लगाया ही नहीं गया
परिवार का कहना है कि उनके घर में कभी बिजली मीटर लगाया ही नहीं गया। इसके बावजूद बिजली कंपनी यह दावा कर रही है कि लंबे समय से आसपास के घरों से अवैध रूप से बिजली उपयोग की जा रही थी, इसी आधार पर चालान बनाकर भारी भरकम बिल भेजा गया है। परिवार का आरोप है कि वे गरीब और विकलांग हैं, इतनी बड़ी राशि जमा करना उनके लिए असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस का आरोप, फॉर्म‑7 का दुरुपयोग, मतदाता सूची से नाम हटाने की कोशिश, थाने में शिकायत दर्ज

अमानवीय व्यवहार किया जा रहा
मनोज शुक्ला ने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा गरीब परिवारों के साथ लगातार अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। बिना मीटर के लाखों रुपये का बिल थमाना और घर के बाहर हथियारबंद गार्ड बैठाना गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि निर्धन और विकलांग परिवार इतनी बड़ी रकम कैसे जमा करेंगे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों से वोट लेकर सत्ता में आती है, लेकिन चुनाव के बाद उन्हीं गरीबों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। पार्टी ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए बिल निरस्त करने और परिवार को राहत देने की मांग की है। इस दौरान दीपक दीवान, महेश मेहरा, बाबर खान, युवराज सिंह राय, अलीमुद्दीन बिल्ले, अशरफ खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed