बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने को लेकर भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अर्थी निकालकर उनका पुतला फूंका। रविवार को बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लिंक रोड नंबर 1 रेडक्रास स्थित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष विशाल प्रदर्शन कर विरोध जताया। महिला कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च करने लगीं। नारेबाजी के बीच पुलिस ने उन्हें सिद्धांत अस्पताल के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसी बीच अचानक बारिश शुरू हो गई। मौसम बिगड़ने के कारण कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही पुतला तोड़ दिया और कार्यक्रम वहीं समाप्त कर दिया। इस विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, और भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- MP News: "पहले आओ-पहले पाओ" आधार पर 1 से 6 सितंबर तक यूजी और पीजी के लिए विशेष सीएलसी चरण
2 of 3
भाजपा में भाजपा का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
महिला मोर्चा का आक्रोश
सांसद माया नारोलिया ने कहा कि महिलाओं का अपमान अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि क्या आपके घर में बहन-बेटियां नहीं हैं? क्या आप इसी तरह माताओं और बहनों का अपमान करते रहेंगे? उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने अब भी अपनी हरकतें नहीं सुधारीं, तो देशभर की मातृशक्ति के आक्रोश से पार्टी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश के दो वरिष्ठ IAS दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला अपर मुख्य सचिव बने
3 of 3
भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा का हल्ला बोल
- फोटो : अमर उजाला
सार्वजनिक माफी की मांग
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मांग की गई कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और बराबरी का अधिकार मिला है।
कमेंट
कमेंट X