सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bulldozers Roll Over Encroachments at the 'Bada Talab'; Target Set to Clear 347 Occupations Withi

Bhopal News: बड़ा तालाब अतिक्रमण पर चला बुलडोजर,15 दिन में 347 कब्जे हटाने का टारगेट,हलालपुरा में हुई कार्रवाई

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 10 Apr 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। 15 दिन में 347 कब्जे हटाने का लक्ष्य है और हलालपुरा से इसकी शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में शहर के कई हिस्सों में बुलडोजर कार्रवाई जारी रहेगी।

Bhopal News: Bulldozers Roll Over Encroachments at the 'Bada Talab'; Target Set to Clear 347 Occupations Withi
कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के बड़ा तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर सख्त मोड में कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह हलालपुरा इलाके से अभियान की शुरुआत हुई, जहां बैरागढ़ तहसीलदार हर्षविक्रम सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की गई। तालाब किनारे बने एक फार्म हाउस और अन्य अवैध हिस्सों को निशाने पर लिया गया। जेसीबी से बाउंड्रीवाल और निर्माण तोड़े गए। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, लेकिन प्रशासन ने सख्ती के साथ अभियान जारी रखा।
Trending Videos


15 दिन में 347 अतिक्रमण हटाने का प्लान
प्रशासन ने बड़ा तालाब के आसपास कुल 347 अतिक्रमण चिन्हित किए हैं। इन्हें अगले 15 दिनों में हटाने का लक्ष्य तय किया गया है। साफ कर दिया गया है कि 16 मार्च 2022 को लागू भोज वेटलैंड नियमों के बाद बने सभी निर्माण हटाए जाएंगे। साथ ही तालाब के फुल टैंक लेवल (FTL) से 50 मीटर तक के क्षेत्र में हुए अतिक्रमण पर सीधी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में ‘नारी शक्ति वंदन’ उत्सव आज से, महिला आरक्षण कानून की दी जाएगी जानकारी


पहले भदभदा, अब हलालपुरा
चार दिन पहले भदभदा क्षेत्र में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी। अब हलालपुरा से शुरू हुआ यह अभियान अलग-अलग इलाकों में चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। प्रशासन ने अलग-अलग तारीखों में कार्रवाई का शेड्यूल तय किया है। हलालपुरा के बाद बैरागढ़, सेवनिया गोंड, हुजूर और टीटी नगर इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-MP में बदला मौसम का रुख, अब गर्मी करेगी वापसी, बारिश थमी, 4-6 डिग्री तक उछलेगा पारा


गांवों में सबसे ज्यादा कब्जे
जांच में सामने आया है कि टीटी नगर एसडीएम सर्कल के गौरा गांव और बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा अतिक्रमण हुए हैं। इसके अलावा बैरागढ़ और बहेटा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर तालाब किनारे निर्माण किए गए हैं। वन विहार क्षेत्र में भी सीमांकन के दौरान करीब 2.5 किलोमीटर में 100 से ज्यादा पिलर लगाए जाने की बात सामने आई है, जिसे वेटलैंड नियमों के खिलाफ माना जा रहा है। पर्यावरणविदों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में उठाने की बात कही है। उनका कहना है कि तालाब की पारिस्थितिकी को बचाने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed