सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Projects Stalled Due to Slow Pace of MIC; Housing Prices Rise in Bhopal, Home Delivery Also Faces

Bhopal News: एमआईसी की धीमी रफ्तार से अटकी योजनाएं, भोपाल में मकानों की कीमत बढ़ी, घर मिलने में भी होगी देरी

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 16 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

एमआईसी की बैठक में आवास योजनाओं को समय विस्तार, मकानों की कीमतों में बढ़ोतरी और पार्किंग शुल्क लागू करने जैसे फैसले लिए गए, जबकि आदमपुर कचरा निपटान का मामला फिलहाल टाल दिया गया है। इससे कई हितग्राहियों को अपने घर के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

Bhopal News: Projects Stalled Due to Slow Pace of MIC; Housing Prices Rise in Bhopal, Home Delivery Also Faces
बीएमसी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा तो हुई, लेकिन लिए गए फैसलों से शहर के हजारों लोगों को राहत मिलने की बजाय इंतजार और बढ़ गया है। बैठक में हाउसिंग फॉर ऑल योजना के तहत बन रहे कई आवासीय प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसियों को तीन महीने से लेकर एक साल तक का अतिरिक्त समय दे दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर उन हितग्राहियों पर पड़ेगा, जो किस्तें भरने के बावजूद अभी तक अपने घर का इंतजार कर रहे हैं और किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं।
Trending Videos


कई परियोजनाओं को मिला समय विस्तार
एमआईसी ने आलम नगर, गंगा नगर, श्याम नगर, सेक्टर-12, कलखेड़ा और रासलाखेड़ी की आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ठेकेदार कंपनी को अतिरिक्त समय देने की मंजूरी दी। तय समय में निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण अब इन परियोजनाओं की समयसीमा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट की कीमतों में बड़ा इजाफा
बैठक में बागमुगालिया आवास परियोजना के खाली पड़े मकानों की कीमत बढ़ाने का भी फैसला लिया गया। एलआईजी मकानों की बेस प्राइस 20 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी गई। एमआईजी मकानों की कीमत 25 लाख से बढ़ाकर 36 लाख रुपए तय की गई।

यह भी पढ़ें-ऑडिट में धांधली की आशंका; लोकायुक्त की कार्रवाई से मामला फिर चर्चा में


आदमपुर कचरा प्लांट पर फैसला टला
आदमपुर खंती में जमा पुराने कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए टेंडर मंजूरी पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। यह प्रस्ताव अब नगर निगम परिषद की अगली बैठक में रखा जाएगा।गौरतलब है कि इसी दौरान आदमपुर डंपिंग साइट पर आग लगने की घटना भी सामने आई, जिससे कचरा निपटान की समस्या की गंभीरता फिर उजागर हो गई।

शहर में 14 जगह फिर लगेगी पार्किंग फीस
एमआईसी ने शहर के 14 स्थानों पर ठेका और प्रीमियम पार्किंग शुल्क दोबारा लागू करने की मंजूरी भी दे दी है। इससे नगर निगम की आय बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- एमपी के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, 2 दिन झुलसाएगी गर्मी, फिर 18-19 मार्च को बारिश के आसार


बजट में भी होंगे बदलाव
आने वाले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम के बजट ढांचे में भी बदलाव करने की तैयारी है। इसके तहत बजट के कई मदों को कम किया जाएगा और कुछ क्षेत्रों में खर्च बढ़ाने की योजना बनाई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed