फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP's 'Roadmap 2047' from Orchha: Strategy formulated at the working committee meeting—ranging from taking the

ओरछा में बना 2047 का रोडमैप: सरकार के कामों को घर-घर पहुंचाने और बूथ मजबूत करने की बनी रणनीति

Sun, 30 Aug 2026 09:26 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 30 Aug 2026 09:26 PM IST
सार

ओरछा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर जोर रहा। राजनीतिक प्रस्ताव में बुंदेलखंड, किसान, महिला, युवा, रोजगार और उद्योग को प्रमुख मुद्दा बनाया गया।

विज्ञापन
BJP's 'Roadmap 2047' from Orchha: Strategy formulated at the working committee meeting—ranging from taking the
भाजपा कार्यसमिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के पहले दिन सरकार और संगठन दोनों का एजेंडा सामने आया। दो दिवसीय बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में बुंदेलखंड के विकास के साथ किसान, महिला, युवा, रोजगार, उद्योग और जनजातीय समाज को लेकर पार्टी की प्राथमिकताएं तय की गईं। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को बूथ से लेकर घर-घर तक पहुंचाने और लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने का संदेश दिया। यानी बैठक में एक ओर सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने की रणनीति रही तो दूसरी ओर संगठन को चुनावी तैयारी से पहले ही सक्रिय करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा भाजपा संगठन की गतिविधियों पर प्रदर्शनी लगाई गई। पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इसके बाद अलग-अलग सत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को हर मतदाता तक पहुंचाने के साथ प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र को मजबूत करना होगा। उन्होंने संगठन को केवल चुनाव के समय सक्रिय रखने के बजाय लगातार जनता के बीच काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भाजपा कार्यसमिति: इमरती देवी ने मंत्री कृष्णा गौर को गले लगाकर कहा- रामराजा सरकार आपको CM बना दें!
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना ही अंत्योदय : खंडेलवाल
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा को विचार, संस्कार, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा संगठन बताया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र एकता के संकल्प और कुशाभाऊ ठाकरे की संगठन निर्माण की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही अंत्योदय की वास्तविक भावना है।

ये भी पढ़ें-  ओरछा से भाजपा का बुंदेलखंड प्लान: केन-बेतवा को बनाया विकास का आधार, बूथ-मंडल मजबूत करने पर जोर

विकसित राष्ट्र का लक्ष्य कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएं : महेंद्र सिंह
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने कहा कि विकसित भारत केवल भाजपा का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का संकल्प होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  सियाचिन से रेलवे और अब घरों तक: DRDO की बायो-डाइजेस्टर तकनीक का बढ़ा दायरा, जानें क्या होगी कीमत

किसान हित से समझौता नहीं : शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने को कहा। किसान हित का उल्लेख करते हुए उन्होंने शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण समेत कई योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि किसान हित से समझौता नहीं किया जाएगा। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने गेहूं खरीदी, भावांतर योजना और स्वामित्व योजना का उल्लेख करते हुए किसानों को बेहतर मूल्य और आर्थिक सुरक्षा देने की बात कही।


युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे : सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी बड़ी आर्थिक शक्ति बना है। उन्होंने डिजिटल लेनदेन, यूपीआई, स्टार्टअप, आधुनिक परिवहन और रक्षा क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख किया। उनका कहना था कि तकनीक और नवाचार के विस्तार से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  एमपी के 1.22 लाख मेधावी छात्रों के खाते में आएंगे 25-25 हजार, लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेगी राशि

बुंदेलखंड के लिए केन-बेतवा को बनाया मुद्दा
ओरछा में हुई बैठक में बुंदेलखंड को विशेष महत्व मिला। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केन-बेतवा परियोजना को क्षेत्र के विकास से जोड़ते हुए कहा कि इससे सिंचाई का विस्तार होगा और कृषि, रोजगार तथा आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। राजनीतिक प्रस्ताव में कांग्रेस पर परियोजना का विरोध करने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की गई।

महिला, जनजातीय और सामाजिक समरसता पर भी जोर
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने महिला सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को भाजपा की प्राथमिकता बताया। उन्होंने लाड़ली बहना योजना में राशि बढ़ाए जाने का उल्लेख किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर चल रहे समरसता संकल्प अभियान की जानकारी दी। राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल ने जनजातीय समाज के अधिकार, विकास और संस्कृति के संरक्षण की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा जनजातीय क्षेत्रों में लगातार संवाद कर रही है और समाज की समस्याओं को समझने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: पेंशन फाइल अटकाई तो अब तय होगी जिम्मेदारी, हर स्तर पर 5 दिन की डेडलाइन

सोमवार को कार्यशाला के साथ समापन
रविवार को बैठक के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार, वीडी शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ और कार्यसमिति सदस्यों ने रामराजा सरकार के दर्शन किए। सोमवार को सेवा संकल्प अभियान पर कार्यशाला के साथ समापन सत्र होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed