फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Congress Legislature Party meeting ahead of the Assembly session: Strategy formulated; Opposition to corner th

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक: बनी रणनीति, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

Sun, 19 Jul 2026 10:05 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 19 Jul 2026 10:05 PM IST
सार

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आक्रामक रुख अपनाते हुए सरकार को किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों, भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासी-दलित अधिकार और केन-बेतवा परियोजना जैसे मुद्दों पर विधानसभा के भीतर घेरने की रणनीति तैयार कर ली है।

विज्ञापन
Congress Legislature Party meeting ahead of the Assembly session: Strategy formulated; Opposition to corner th
कांग्रेस विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। रविवार को भोपाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, भ्रष्टाचार और कथित जमीन घोटाले समेत जनहित के सभी बड़े मुद्दों पर लगातार घेरा जाएगा। कांग्रेस ने दावा किया कि विपक्ष इस बार केवल आरोप नहीं लगाएगा, बल्कि तथ्यों और दस्तावेजों के साथ सरकार से जवाब मांगेगा।
विज्ञापन


 इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
बैठक में किसानों की समस्याएं, केन-बेतवा परियोजना, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता, वार्षिक जॉब कैलेंडर, भर्ती परीक्षाओं में सुधार, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), महिलाओं पर बढ़ते अपराध, आदिवासी और दलितों के अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति तथा प्रदेश में सामने आए कथित घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों को प्रमुख मुद्दा बनाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस का कहना है कि इन सभी विषयों पर सरकार को विधानसभा के भीतर कठघरे में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


रोजगार और भर्ती प्रक्रिया पर सरकार को घेरने की तैयारी
बैठक में युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी भर्तियां समय पर नहीं हो रही हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। विधायक दल ने मांग की कि सरकार हर साल भर्ती का वार्षिक जॉब कैलेंडर जारी करे और चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों, महिलाओं और कमजोर वर्गों के मुद्दे रहेंगे केंद्र में
रणनीति बैठक में तय किया गया कि किसानों की बदहाली, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, आदिवासियों और दलितों के अधिकारों से जुड़े मामलों को भी जोरदार तरीके से सदन में उठाया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि इन वर्गों से जुड़े कई गंभीर सवालों पर सरकार अब तक संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी है।

तथ्यों और प्रमाणों के साथ करेंगे हमला
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल पूरी तैयारी और एकजुटता के साथ विधानसभा में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल राजनीतिक आरोप नहीं लगाएगा, बल्कि हर मुद्दे पर तथ्य और प्रमाण रखकर सरकार से जवाब मांगेगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की परेशानियां, महिलाओं की सुरक्षा, भर्ती में अनियमितताएं, भ्रष्टाचार और आदिवासी-दलितों के अधिकार जैसे मुद्दे लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार को सदन में इन सभी सवालों का जवाब देना ही होगा।


यह भी पढ़ें-MP के 39 जिलों में बारिश की कमी, अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम,आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश


जनता के मुद्दों पर आक्रामक रहेगा विपक्ष
कांग्रेस विधायक दल ने स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र के दौरान जनता से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टी का कहना है कि विपक्ष रचनात्मक भूमिका निभाते हुए सरकार की जवाबदेही तय कराने का प्रयास करेगा और जनहित के मुद्दों पर लगातार दबाव बनाए रखेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed