फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Datia by-election: BJP finalizes list of star campaigners; prominent leaders, including Narottam Mishra, entru

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची तय की, नरोत्तम मिश्रा समेत दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Mon, 13 Jul 2026 11:01 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 13 Jul 2026 11:01 AM IST
सार

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। सूची में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिससे उनके चुनाव प्रचार में सक्रिय रहने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
Datia by-election: BJP finalizes list of star campaigners; prominent leaders, including Narottam Mishra, entru
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे गए प्रस्ताव में पार्टी के शीर्ष नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल है, जिससे साफ संकेत है कि पार्टी उन्हें चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका देगी। भाजपा की प्रस्तावित सूची में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनाव प्रचार का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक भी दतिया में जनसभाएं और चुनावी कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Datia By-Election: एक मंच पर होंगे कई दिग्गज, आशुतोष तिवारी के नामांकन पर BJP का दिखेगा सियासी शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अलावा वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह को भी प्रचार अभियान में शामिल किया गया है। संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। राजनीतिक दृष्टि से सबसे अधिक चर्चा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम को लेकर है। विधानसभा उपचुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिलने के बाद उनके समर्थकों ने नाराजगी जताई थी। हालांकि बाद में पार्टी नेतृत्व ने डैमेज कंट्रोल करते हुए सभी को एक मंच पर लाकर चुनावी अभियान की तैयारी तेज कर दी हैं। अब स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम शामिल होने को भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दतिया उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है। दतिया में सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। दोनों ही प्रमुख पार्टी के नेता आज नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, 30 जुलाई को मतदान हो और 3 अगस्त को मतगणना होगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में जुटेंगे देश-विदेश के टेक दिग्गज, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और जीसीसी निवेश पर होगा मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed