Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Rameshwar Sharma Hits Back at Kharge Over Diwali Remark, Says Congress Thinks Only About Eid

एमपी: खड़गे के दीपावली वाले बयान पर रामेश्वर शर्मा का पलटवार, बोले- कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है

Mon, 09 Nov 2026 04:41 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 09 Nov 2026 04:41 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी है और पार्टी दीपावली व सनातन संस्कृति को भूल गई है।

विज्ञापन
MP: Rameshwar Sharma Hits Back at Kharge Over Diwali Remark, Says Congress Thinks Only About Eid
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीपावली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिमाग में सिर्फ ईद बसी हुई है। पार्टी दीपावली, मां लक्ष्मी की पूजा और सनातन संस्कृति से जुड़े त्योहारों को भूल गई है। पूर्व प्रोटेम स्पीकर और हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक ‘अबोध बालक’ के कारण कांग्रेस में मुस्लिम पक्ष इतना हावी हो गया है कि पार्टी लगातार गर्त में जा रही है। शर्मा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की नीतियों से कांग्रेस पहले ही कमजोर हो चुकी है और अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सोच पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि खड़गे जैसे अनुभवी नेता भी दीपावली के मौके पर ईद की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  देवास शराबकांड में कांग्रेस का बड़ा एक्शन, छह साल तक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल जायसवाल पार्टी से बाहर
विज्ञापन


बोले- आपके ईद कहने से हमारी दीपावली खराब नहीं होगी
रामेश्वर शर्मा ने खड़गे को जवाब देते हुए कहा कि उनके ईद कहने से हिंदुओं की दीपावली की खुशियां कम नहीं होंगी। दीपावली की आतिशबाजी और मिठाइयां समाज में मिठास ही घोलेंगी। उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई ‘जाको प्रभु दारुण दुख देई, ताकी मति पहले हर लेई’ का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का भविष्य अब चार से छह साल का ही रह गया है और इसके बाद पार्टी अपने आप समाप्त हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: एमपी में गोवंश के लिए 60 करोड़ रुपए जारी करेंगे सीएम, 3 हजार से ज्यादा गोशालाओं को मिलेगी मदद

सनातन संस्कृति पर कटाक्ष से नहीं पड़ेगा असर
भाजपा विधायक ने कहा कि भारत में दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती जैसे पर्व मनाए जाते हैं। देश की संस्कृति में इन सभी का अपना महत्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सनातन और हिंदू परंपराओं पर चाहे जितने कटाक्ष कर ले, इससे लोगों की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सनातन संस्कृति की मिठास और उसके पर्व आगे भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed