फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Dewas TI Truck Case: Sarang Alleges Congress Links, DGP Upendra Jain Leads Probe

देवास: टीआई की मौत पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस नेताओं पर उठाए सवाल, डीजी उपेंद्र जैन कर रहे जांच

Mon, 02 Nov 2026 12:36 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 02 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

अवैध तस्करी रोकने गए देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने से मौत मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रकरण के तार कांग्रेस नेताओं से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए राहुल जायसवाल और उनके भाई की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। मामले की जांच डीजी उपेंद्र जैन कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Dewas TI Truck Case: Sarang Alleges Congress Links, DGP Upendra Jain Leads Probe
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध शराब तस्करी रोकने गए देवास के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने से मौत मामले में सियासत भी तेज हो गई हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला हैं। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने  आरोप लगाया कि इस प्रकरण के तार कांग्रेस नेताओं से जुड़े दिखाई दे रहे हैं। सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल और उनके भाई मनीष जायसवाल का नाम लेते हुए कहा कि दोनों टिमरनी की उस शराब दुकान में पार्टनर हैं, जिसके तार इस मामले से जुड़ रहे हैं। दुकान के मैनेजर भूपेंद्र राणा ने भी पुलिस को इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। सारंग ने कहा कि राहुल जायसवाल खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश स्वामित्व योजना: धनतेरस पर गांव पहुंचेंगे मंत्री-विधायक, हाथों हाथ कराएंगे पात्रों की रजिस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने इससे पहले देवास के अवैध शराब प्रकरण में कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे अमन कासलीवाल की कथित संलिप्तता का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि लगातार ऐसे मामलों में कांग्रेस नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के नाम क्यों सामने आ रहे हैं? विश्वास सारंग ने अवैध शराब कारोबार से होने वाली कमाई के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि कहीं इस कारोबार से मिलने वाले पैसे का उपयोग कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बिजली बिल, पार्टी के धरने-प्रदर्शनों और अन्य खर्चों में तो नहीं किया जा रहा है?  

ये भी पढ़ें- एमपी: भव्यता, उल्लास और सांस्कृतिक वैभव के साथ हुआ मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ

डीजी उपेंद्र जैन कर रहे मामले की जांच 
सारंग ने बताया कि डीजी उपेंद्र जैन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मौन तोड़कर प्रदेश की जनता को जवाब देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed