फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   IPS Association Objects to Sajjan Verma’s Remarks, Calls Comments Against Police Officer Improper

मध्यप्रदेश: ‘तेरे बाप का कार्यक्रम है... कई सिंघम आए और गए’, कांग्रेस नेता सज्जन के बयान पर IPS एसोसिएशन नाराज

Tue, 22 Sep 2026 09:37 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 22 Sep 2026 09:37 AM IST
सार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था को लेकर सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर IPS एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के प्रति इस तरह की टिप्पणी अशोभनीय और अपमानजनक है।

विज्ञापन
IPS Association Objects to Sajjan Verma’s Remarks, Calls Comments Against Police Officer Improper
कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा और डीसीपी नरेंद्र रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

19 सितंबर को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पुलिस व्यवस्था को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर मध्य प्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ ने आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने जारी प्रेस नोट में कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी के प्रति मीडिया में की गई टिप्पणियां अशोभनीय, आपत्तिजनक और अपमानजनक थीं। एसोसिएशन के अनुसार, कार्यक्रम में मंच प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी नगरीय पुलिस इंदौर के पुलिस उपायुक्त नरेंद्र रावत को सौंपी गई थी। कार्यक्रम के दौरान पंडाल में अत्यधिक भीड़ होने से व्यवस्था प्रभावित हुई। इसके बाद पुलिस उपायुक्त रावत ने कार्यक्रम से पहले जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने शासकीय दायित्व का निर्वहन करते हुए भीड़ को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की। प्रेस नोट में कहा गया है कि इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी को लेकर मीडिया में बयान दिए। एसोसिएशन ने इन बयानों में की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी पुलिस में अब वर्दी वाली रील बंद! AI पर सरकारी फाइल डाली तो एक्शन, 30 दिन में बतानी होगी सोशल मीडिया कमाई
विज्ञापन


लोक सेवकों के प्रति मर्यादित आचरण रखें जनप्रतिनिधि
मध्य प्रदेश भारतीय पुलिस सेवा संघ ने कहा कि वह इस तरह के आचरण की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है। एसोसिएशन ने जनप्रतिनिधियों से लोक सेवकों के प्रति मर्यादित और संयमित व्यवहार बनाए रखने की अपेक्षा जताई है। एसोसिएशन का यह बयान 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान हुई पुलिस व्यवस्था से जुड़ी टिप्पणी के बाद सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  फिजूलखर्ची या धांधली? बीयू में 450 रुपये की हाई-टी में आधा कप काली चाय देने पर भड़के अधिकारी; फाइल पर लिखी नाराजगी

अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है
बता दें राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान मंच की व्यवस्था को लेकर डीसीपी नरेंद्र रावत से हुए विवाद पर सज्जन सिंह वर्मा ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा— “अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...”। इसके साथ ही वर्मा ने पुलिस अधिकारी को लेकर कहा कि “अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है, कई सिंघम आए और गए।” उनके इसी बयान पर आईपीएस एसोसिएशन ने आपत्ति जताते हुए इसे अशोभनीय और अपमानजनक बताया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed