{"_id":"6a8ed8a1baa86185e40500a1","slug":"major-crackdown-during-the-festive-season-114-kg-of-sweets-seized-in-bhopal-samples-sent-for-testing-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में बड़ी कार्रवाई: भोपाल में 114 किलो मिठाई जब्त, जांच के लिए भेजे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में बड़ी कार्रवाई: भोपाल में 114 किलो मिठाई जब्त, जांच के लिए भेजे नमूने
Wed, 26 Aug 2026 05:45 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:45 PM IST
सार
त्योहारी सीजन में भोपाल खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में सीहोर रोड स्थित साईं बाबा ट्रेडिंग से 114 किलो मिठाई जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 22,800 रुपए है। अधिकारियों ने नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जब्त की गई मिठाई की पैकेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सीहोर रोड स्थित साईं बाबा ट्रेडिंग का निरीक्षण कर 114 किलोग्राम मिठाई जब्त की। जब्त मिठाई की अनुमानित कीमत 22 हजार 800 रुपए बताई गई है।
नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा
कार्रवाई के दौरान 27 किलो नंदी स्वीट हलवा, 27 किलो कृष्णा हलवा, 30 किलो गोपाल स्वीट्स बर्फी और 30 किलो कृष्णा डिलिशियस स्वीट जब्त की गई। अधिकारियों ने सभी जब्त खाद्य पदार्थों के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता और मानकों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती आंदोलन में दिग्विजय की एंट्रीः सरकार को चेतावनी, बोले-मांगें नहीं मानीं तो खुद करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन
अंतिम निर्णय प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के बाद
निरीक्षण के दौरान कृष्णा डिलिशियस स्वीट के पैकेट पर मिल्क सॉलिड्स, शुगर, पार्शियली हाइड्रोजनेटेड ऑयल और रिफाइंड पामोलीन ऑयल जैसी सामग्री दर्ज मिली। हालांकि, उत्पाद की वास्तविक गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप होने का अंतिम निर्णय प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के बाद ही होगा।