सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Milk Prices Rise Again in Madhya Pradesh: Sanchi Hikes Rates by ₹2 Per Liter—Effective Tomorrow; Congress Corn

मध्य प्रदेश में दूध फिर महंगा: सांची ने दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दाम, कल से लागू, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 14 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

अमूल और मदर डेयरी के बाद अब मध्य प्रदेश में सांची दुग्ध संघ ने भी दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई कीमतें 15 मई से लागू होंगी। भोपाल में सांची दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है। इससे पहले खुले दूध के दाम भी बढ़ चुके हैं। दूध महंगा होने पर कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने सरकार पर हमला बोल है।

Milk Prices Rise Again in Madhya Pradesh: Sanchi Hikes Rates by ₹2 Per Liter—Effective Tomorrow; Congress Corn
मप्र में सांची दुग्ध संघ ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सांची दुग्ध संघ ने भी दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। नई दरें 15 मई से लागू होंगी। इससे पहले सांची ने पिछले साल 7 मई को कीमतों में इजाफा किया था। भोपाल में पैक्ड दूध की सबसे ज्यादा खपत सांची ब्रांड की है। शहर में रोजाना करीब साढ़े 7.5 लाख लीटर सांची दूध बिकता है। इसके अलावा अमूल की करीब 90 हजार लीटर और सौरभ व श्रीधी ब्रांड की एक लाख लीटर से ज्यादा खपत शहर व ग्रामीण इलाकों में होती है। वहीं, मदर डेयरी की बिक्री मुख्य रूप से शहर में केंद्रित है।
Trending Videos


दूध महंगा होने पर कांग्रेस का हमला
दूध की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आम आदमी की जिंदगी चाय-पानी से चलती है। दूध महंगा होगा तो चाय के दाम भी बढ़ेंगे। बच्चों के लिए दूध जरूरी है, लेकिन उसके भाव भी बढ़ा दिए गए हैं। पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार महंगाई का बोझ जनता पर डाल रही है और आने वाले समय में डीजल-पेट्रोल के दाम भी बढ़ सकते हैं। कांग्रेस ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-अब बिजली खरीद के समझौतों के लिए कैबिनेट मंजूरी अनिवार्य, बड़े वित्तीय फैसलों में तय होगी जवाबदेही

अमूल और मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम
इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए थे। नई कीमतें 14 मई से लागू हो चुकी हैं। कंपनियों ने पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की बढ़ती लागत को इसकी वजह बताया है। राजधानी में खुले दूध की खपत पैक्ड दूध से ज्यादा है। भोपाल में रोज करीब 10 लाख लीटर खुला दूध बिकता है। कुछ दिन पहले खुले दूध के दाम भी 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। हालांकि खुले दूध के रेट पैक्ड दूध की तुलना में करीब 10 रुपये प्रति लीटर कम हैं।

यह भी पढ़ें-सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed