Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP BJP Appoints Dr Nishant Khare as State Office In-charge, Official Order Issued

मध्यप्रदेश: एमपी भाजपा में डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी, आदेश जारी

Fri, 06 Nov 2026 05:43 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 06 Nov 2026 05:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। खरे अब प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ कार्यालय का कामकाज भी संभालेंगे।

विज्ञापन
MP BJP Appoints Dr Nishant Khare as State Office In-charge, Official Order Issued
डॉ निशांत खरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. निशांत खरे को सौंपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया। डॉ. खरे अभी प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नई नियुक्ति के बाद संगठन में उनकी भूमिका और बढ़ गई है। अब वे प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय के कामकाज का दायित्व भी संभालेंगे। डॉ. निशांत खरे इंदौर के रहने वाले हैं और पेशे से प्लास्टिक सर्जन हैं। उन्होंने एमबीबीएस के बाद जनरल सर्जरी में एमएस और प्लास्टिक सर्जरी में एमसीएच की डिग्री हासिल की है। चिकित्सा क्षेत्र के साथ वे लंबे समय से सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल: मलय जैन बने बालाघाट के एसपी, चार को अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन


संघ से लेकर भाजपा संगठन तक निभाई जिम्मेदारी
डॉ. खरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों पर काम कर चुके हैं। उनका संगठनात्मक अनुभव सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। वे मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ ग्वालियर संभाग के प्रभारी हैं। संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियों का अनुभव रखने वाले डॉ. खरे को अब प्रदेश कार्यालय की कमान सौंपी गई है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी की भूमिका में पार्टी के नियमित संगठनात्मक कामकाज, पदाधिकारियों के बीच समन्वय और कार्यालय से जुड़ी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में उनकी नई नियुक्ति को प्रदेश संगठन की व्यवस्थाओं से जुड़ा अहम बदलाव माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राकेश अग्रवाल हत्याकांड: अस्पताल से सीधे आरोपी को बंगले पर ले गई एसआईटी, हत्या में इस्तेमाल ब्लेड जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed