फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Garbage Vehicle Costs Vary Widely; 2,500 User IDs and Passwords Leaked in Civic Bodies

एमपी सरकारी खरीदी पर सवाल: कहीं 2 लाख का कचरा वाहन, कहीं 6 लाख में! 2500 यूजर ID-पासवर्ड लीक होने का भी खुलासा

Thu, 22 Oct 2026 08:19 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 22 Oct 2026 08:19 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में कचरा वाहन, एलईडी लाइट और कीटाणुनाशक की खरीदी दरों में भारी अंतर सामने आया है। इसका कुछ माह पहले हुई एक बैठक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें  एसीएस संजय दुबे ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि खरीदी में गड़बड़ी की शिकायतों पर इस साल कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एक प्रजेंटेशन में 2500 यूजर आईडी-पासपर्ड लीक होने की भी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
MP: Garbage Vehicle Costs Vary Widely; 2,500 User IDs and Passwords Leaked in Civic Bodies
नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी सामान की खरीदी में कीमतों के भारी अंतर का मामला सामने आया है। कहीं कचरा वाहन दो लाख रुपये में खरीदा गया, तो कहीं उसी वाहन के साथ चार डस्टबिन के लिए छह लाख रुपये खर्च किए गए। एलईडी लाइट और केमिकल की खरीदी में भी कीमतों में बड़ा अंतर सामने आया है। इसका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा हैं। इसमें  नगरीय विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे अधिकारियों को फटकार लगा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग निकायों की खरीदी और उन पर खर्च की गई राशि की जानकारी जुटा रहा है। इस साल अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिन पहले भौरी स्थित सुंदरलाल पटवा नगरीय विकास प्रशिक्षण संस्थान में नगरीय निकायों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संजय दुबे खरीदी में कीमतों के अंतर और कथित अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों को चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह न समझें कि उनकी गतिविधियों पर किसी की नजर नहीं है। विभाग को पता है कि किस निकाय ने क्या खरीदा और किस दर पर खरीदा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम, अफसरों को फील्ड में रहने के निर्देश
विज्ञापन


दो लाख का वाहन, दूसरे निकाय में छह लाख खर्च
संजय दुबे ने उदाहरण देते हुए बताया कि एक नगरीय निकाय ने कचरा वाहन दो लाख रुपये में खरीदा, जबकि दूसरे निकाय ने उसी वाहन के साथ चार डस्टबिन के लिए छह लाख रुपये खर्च किए। उन्होंने कुछ निकायों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत वाले वाहन खरीदे जाने का भी जिक्र किया। सवाल उठाया कि जिन निकायों में पर्याप्त वार्ड तक नहीं हैं, वहां इतने महंगे वाहनों की जरूरत क्यों पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल राकेश अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए विशेष दल गठित, पांच पुलिसकर्मियों को सौंपी जिम्मेदारी

एलईडी लाइट की कीमत में भी भारी अंतर
मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम के अतिरिक्त प्रबंध संचालक अंशुमान राज ने भी खरीदी की दरों में अंतर के उदाहरण दिए। उन्होंने बताया कि एसडीएम के पद पर रहते हुए उन्हें 200 एलईडी बल्ब की खरीदी पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने 60 वॉट की एलईडी लाइट का उदाहरण देते हुए बताया कि एक स्थान पर इसकी कीमत 306 रुपये थी, जबकि भोपाल में इसकी कीमत 11,800 रुपये दर्ज की गई। इसी तरह फिनोलिक डिसइन्फेक्टेंट (कीटाणुनाशक) की कीमत में भी असामान्य अंतर बताया गया। एक स्थान पर इसकी कीमत पांच रुपये प्रति लीटर, जबकि दूसरी जगह 33,500 रुपये लीटर में खरीदी की गई हैं। 


ये भी पढ़ें-  एमपी: सीएमओ में अवर सचिव आशुतोष गोस्वामी का तबादला, भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया

250 करोड़ रुपये बचाने की संभावना
अंशुमान राज के अनुसार, सरदारपुर नगरीय निकाय ने 2,500 लीटर डिसइन्फेक्टेंट 1.35 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने कहा कि यदि नगरीय निकाय औसत दरों पर खरीदी करें, तो विभाग करीब 250 करोड़ रुपये की बचत कर सकता है।

ये भी पढ़ें-  एमपी आईएएस ट्रांसफर: भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त समेत तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना, आदेश जारी

2500 यूजर आईडी-पासपर्ड लीक होने की जानकारी 
प्रजेटेंशन में साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक गंभी चिता भी सामने आई। नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि गुगल पर पासवर्ड सर्कुलेट हो रहे थे। मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) में अतिरिक्त प्रबंध निदेशक ने बताया कि 2500 यूजर आईडी पासवर्ड लीक हुए। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ कंम्प्यूटरों में इन्फो-स्टीलर मैलवेयर मौजूद होने की आशंका हैं।  अधिकारियों को सुरक्षा जांच कराने, एंटीवायरस का उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही सरकारी और कार्यालयीन कंप्यूटरों पर अनधिकृत टोरेंट डाउनलोड, संदिग्ध ई-मेल और फिशिंग वेबसाइटों से बचने को कहा गया हैं। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: कोटा और ग्वालियर हादसे के घायलों से मिले सीएम मोहन यादव,एआईआईएमएस में जाना इलाज का हाल

इस साल शिकायतों पर कार्रवाई की चेतावनी
संजय दुबे ने कहा कि पिछले साल उन्होंने ऐसे मामलों पर अधिक ध्यान नहीं दिया था, लेकिन इस साल अनियमितताओं की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग अलग-अलग निकायों की खरीदी और उनकी दरों की जानकारी एकत्र कर रहा है। हालांकि, सामने आए उदाहरणों में बताई गई कीमतों के अंतर के कारणों और संबंधित खरीदी में किसी अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में संजय दुबे से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed