{"_id":"6ad8c647b7b08163d20291b3","slug":"mp-ias-transfer-three-officers-get-new-postings-in-bhopal-municipal-corporation-smart-city-order-issued-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी आईएएस ट्रांसफर: भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त समेत तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी आईएएस ट्रांसफर: भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त समेत तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना, आदेश जारी
Wed, 21 Oct 2026 07:33 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:33 PM IST
सार
मध्यप्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। अक्षय कुमार तेम्रवाल को नगरीय प्रशासन विभाग, अभिषेक सराफ को भोपाल नगर निगम और सुमित कुमार पांडेय को स्मार्ट सिटी भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में अस्थायी व्यवस्था के तहत बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें भोपाल नगर निगम, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और स्मार्ट सिटी से जुड़ी जिम्मेदारियां शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- एमपी में सरकारी नौकरी का बड़ा अपडेट: 954 को अनुकंपा नियुक्ति, 400 नए सांदीपनि स्कूल बनाने का सीएम का एलान
आदेश के अनुसार, 2018 बैच के आईएएस अक्षय कुमार तेम्रवाल को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है, वे वर्तमान में भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वहीं, 2020 के आईएएस अधिकारी अभिषेक सराफ, जो अब तक अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ थे, उन्हें अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, भोपाल के अपर कलेक्टर और 2021 बैच के आईएएस सुमित कुमार पांडेय को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही वे अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: डिंडौरी में सीएमएचओ-डीएचओ समेत 6 पर एफआईआर, 60.60 लाख के कथित गबन का मामला