फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Chilly in many areas of Madhya Pradesh

MP Weather Today: मध्यप्रदेश के कई इलाके ठिठुरे, दो दिन बाद बढ़ेगी सर्दी

Wed, 21 Dec 2022 03:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 03:42 PM IST
सार

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। उत्तर से आ रही हवाएं मौसम में सर्दी बढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Chilly in many areas of Madhya Pradesh
एमपी मौसम आज: अलसुबह कई जगह घना कोहरा छाया रहा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश में मौसम ज्यादा परिवर्तन शील नहीं है। ठंडक भी उम्मीद के अनुरूप नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। उत्तर से आ रही हवाएं मौसम में सर्दी बढ़ा रही हैं। जानकार बताते हैं कि दो दिन बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 25 दिसंबर को एक तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी एवं वर्षा होगी। इसके बाद उत्तरी हवाएं प्रदेश को भी ठिठुरा देंगी। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन और इंदौर संभागों में सामान्य से अधिक रहे। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया में 5.5 डिग्री रहा। अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में लगभग स्थिरता रही। दिन का तापमान पूर्वी मप्र में मामूली रूप से उछला है, तो पश्चिमी मप्र में रात का पारा हल्का ऊपर आया है। प्रदेश में सबसे ठंडा उमरिया रहा। उमरिया में 5.5, नौगांव में 5.8, खजुराहो में 6.6, रीवा में 7, दतिया में 7.7, ग्वालियर में 8.2, सतना-पचमढ़ी में 8.4, सीधी में 8.6, रायसेन में 9.4,जबलपुर में 9.6, मंडला में 9.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे गर्म खरगोन रहा। खरगोन में 30.5, उज्जैन में 30, छिंदवाड़ा में 29.3, रतलाम-मंडला में 29, नर्मदापुरम में 28.7, दमोह में 28.5, राजगढ़ में 28.4, इंदौर में 27.8, गुना में 27.6, भोपाल-बैतूल में 27.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि मध्यप्रदेश में दिसंबर के अंत तक अच्छी ठंड की एंट्री का अंदाजा है। मौसम विभाग ने बताया, शहडोल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों में इस बार न्यूनतम तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा ठंडे रहने वाले हैं। रात का तापमान यहां औसतन एक से दो डिग्री कम रहेगा। रात का तापमान ज्यादा गिरने से यहां पर कोल्ड वेव रहेगी। यानी रात और दिन में यहां शीतलहर का असर रहेगा।


जानकारों की मानें तो वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक्टिव हुआ है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर एक प्रति चक्रवात भी एक्टिव हुआ है। इससे हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो रहा है। इसके चलते तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्ला के मुताबिक 25 दिसंबर को एक तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी एवं वर्षा होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद सर्दी बढ़ने लगेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed