{"_id":"640ee40013b8db89c30749e3","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-day-s-mercury-crosses-38-degrees-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्यप्रदेश में दिन का पारा 38 डिग्री के पार, फिर बदलेगा मौसम, कल 16 जिलों में बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में दिन का पारा 38 डिग्री के पार, फिर बदलेगा मौसम, कल 16 जिलों में बारिश का अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:35 PM IST
सार
मंगलवार से प्रदेश के कुछ स्थानों में मौसम करवट ले सकता है। 16 जिलों में मंगलवार को बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में राजगढ़ 38.2 तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश गर्मी तेजी से बढ़ी है। दिन और रात का तापमान में उछाल दर्ज किया गया। 11 जिलों में तापमान 35 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। हालांकि मंगलवार से प्रदेश के कुछ स्थानों में मौसम करवट ले सकता है। 16 जिलों में मंगलवार को बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। प्रदेश में राजगढ़ 38.2 तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.2 तक पहुंच गया है। राजगढ़ राज्य में सबसे गर्म रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
यलो अलर्ट जारी
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि श्योपुरकलां, भोपाल, दतिया, मुरैना, रायसेन, गुना, भिंड, राजगढ़, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, निवाड़ी, सीहोर, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इन जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। विभाग ने इसके लिए यहां यलो अलर्ट जारी किया है।
दिन का पारा 38 डिग्री के पार
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान में बढ़त दर्ज की गई। दिन का पारा 38 डिग्री को पार कर गया है। वहीं रात का तापमान भी 21 डिग्री तक पहुंचने लगा है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 38.2, रतलाम में 36.6, दमोह में 36.5, धार-खरगोन में 35.8, दतिया में 35.7, खंडवा में 35.5, खजुराहो में 35.4, उज्जैन में 35.2, शिवपुरी-नरसिंहपुर में 35 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे गर्म रात नर्मदापुरम की रही। नर्मदापुरम में 21, सागर में 20.7, इंदौर में 20.2, रतलाम में 19.2, टीकमगढ़ में 19, सीधी में 18.2, भोपाल-गुना में 18 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
हवाओं के साथ नमी आते ही बनेंगे बादल
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में एक्टिव है। उसके प्रभाव से दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। उधर बंगाल की खाड़ी में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला शुरू हो सकता है। इससे कई इलाकों में बादल छाने लगेंगे। मंगलवार को मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो सकती है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X