{"_id":"640d881e0ab2cbacaf0c1d63","slug":"mp-madhya-pradesh-weather-update-today-rajgarh-hottest-with-36-6-degrees-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: बारिश थमते ही बढ़ा दिन का तापमान, राजगढ़ 36.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: बारिश थमते ही बढ़ा दिन का तापमान, राजगढ़ 36.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म
Sun, 12 Mar 2023 01:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:37 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रही, वहीं न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा तो सबसे गर्म रात नर्मदापुरम में दर्ज की गई।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मौसम गर्म होने लगा है। दिन का पारा 36 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। वहीं रात में भी तापमान 20 डिग्री ने नजदीक दर्ज किया गया। हालांकि बारिश का दौर कुछ समय के लिए थमा है, जो कुछ इलाकों में एक-दो दिन में फिर लौट सकता है। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा तो सबसे गर्म रात नर्मदापुरम में दर्ज की गई। 48 घंटों बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की क्रमिक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक गरम राजगढ़ रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। 48 घंटों बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रही, वहीं न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा। प्रदेश में सबसे गर्म राजगढ़ रहा। राजगढ़ में 36.6, खरगोन में 36, रतलाम में 35.2, मंडला में 35, धार में 34.9, दमोह में 34.8, खंडवा में 34.5, सिवनी में 34.2, नरसिंहपुर में 34 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म रात नर्मदापुरम की रही। नर्मदापुरम में 19.8, सागर में 19, इंदौर में 18.2, भोपाल में 17.4, रतलाम-नरसिंहपुर में 17.2, सतना-सीधी-गुना में 17 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश के मौसम पर दो वेदर सिस्टम असर डाल रहे हैं। इनके कारण हवाओं का रुख बदला है। पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। इससे मध्य प्रदेश के शहरों का तापमान बढ़ रहा है। जानकारों की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में एक्टिव है। उसके प्रभाव से दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। उधर बंगाल की खाड़ी में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला शुरू हो सकता है। इससे मालवा क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल छाने लगेंगे। मंगलवार को मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो सकती है।