फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 23 IAS Officers Transferred, 11 Collectors Changed; Sukhbir Singh Becomes CM’s Principal Secretary

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह सीएम के पीएस

Wed, 14 Oct 2026 12:46 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 14 Oct 2026 12:46 AM IST
सार

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने मंगलवार देर रात 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इसमें 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव और रश्मि अरुण शमी को स्वास्थ्य विभाग का एसीएस बनाया गया है।

विज्ञापन
MP News: 23 IAS Officers Transferred, 11 Collectors Changed; Sukhbir Singh Becomes CM’s Principal Secretary
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश की मोहन सरकार ने मंगलवार देर रात 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और छह में नए कलेक्टर बनाए गए हैं। पन्ना में केन-बेतवा, भू अर्जन एवं बालाघाट में बच्चों की मौत तथा हरदा व होशंगाबाद में मूंग खरीदी आंदोलन को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर कलेक्टरों को बदला गया है। 
विज्ञापन


2017 बैच के अधिकारियों को जिलों की जिम्मेदारी देने की कवायद भी की गई है। आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी एसीएस रश्मि अरुण शमी को दी गई है। आदित्य सिंह और रोहित सिसोनिया को फिर से कलेक्टर बनाया गया है। 
विज्ञापन


इन जिलों के कलेक्टर बदले
जिन 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उनमें पन्ना, मउगंज, नर्मदापुरम, जबलपुर, भिंड, रायसेन, सिंगरौली, बालाघाट, शाजापुर, बुरहानपुर, हरदा कलेक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
इन अधिकारियों के हुए तबादले

क्र.

अधिकारी का नाम

वर्तमान पदस्थापना

नई पदस्थापना

1

रश्मि अरुण शमी

एसीएस, नागरिक आपूर्ति

एसीएस, स्वास्थ्य विभाग; सचिव, गैस त्रासदी; आयुक्त, खाद्य सुरक्षा; माशिमं अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

2

सुखबीर सिंह

प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग (PWD)

प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय; PWD का अतिरिक्त प्रभार

3

जॉन किंग्स्ली एआर

सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश

सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग

4

उषा परमार

कलेक्टर, पन्ना

अपर सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग

5

राजेश कुमार ओगरे

अपर सचिव, वाणिज्यकर

कलेक्टर, मऊगंज

6

सोमेश मिश्रा

कलेक्टर, नर्मदापुरम

संचालक, एड्स नियंत्रण सोसायटी तथा संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास

7

राघवेंद्र सिंह

कलेक्टर, जबलपुर

एमडी, कृषि विपणन बोर्ड सह आयुक्त, मंडी

8

पवन कुमार जैन

उप सचिव, सहकारिता

कलेक्टर, भिंड

9

अरुण कुमार विश्वकर्मा

कलेक्टर, रायसेन

कलेक्टर, जबलपुर

10

आशीष वशिष्ठ

एमडी, मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम

कलेक्टर, नर्मदापुरम

11

अंकित अस्थाना

उप सचिव, जीएडी एवं संचालक, कर्मचारी चयन मंडल

कलेक्टर, सिंगरौली

12

आदित्य सिंह

संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास

कलेक्टर, बालाघाट

13

रिजु बाफना

कलेक्टर, शाजापुर

अपर आयुक्त, राजस्व, उज्जैन संभाग

14

हर्ष सिंह

कलेक्टर, बुरहानपुर

कलेक्टर, पन्ना

15

संजय कुमार जैन

कलेक्टर, मऊगंज

उप सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग

16

सिद्धार्थ जैन

कलेक्टर, हरदा

उप सचिव, वाणिज्यकर विभाग

17

किरोड़ीलाल मीना

कलेक्टर, भिंड

उप सचिव, वित्त विभाग

18

गौरव बेनल

कलेक्टर, सिंगरौली

उप सचिव, जीएडी एवं संचालक, कर्मचारी चयन मंडल

19

रोहित सिसोनिया

उप सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग

कलेक्टर, रायसेन

20

विवेक कुमार

उप सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा

कलेक्टर, बुरहानपुर

21

परीक्षित झाड़े

सीईओ, इंदौर विकास प्राधिकरण

कलेक्टर, शाजापुर

22

कुमार सत्यम

कलेक्टर, बालाघाट

कलेक्टर, हरदा

23

संदीप केरकेट्टा

उप सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय

सीईओ, इंदौर विकास प्राधिकरण


भरत यादव को जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार
मप्र सड़क विकास निगम के एमडी भरत यादव को अपने मौजूदा प्रभार के अलावा मप्र शासन जनसंपर्क  विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यादव के यह जिम्मेदारी संभालने के बाद एसीएस अनुपम राजन इस प्रभार से मुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed