पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 'Call it Shipra, not Kshipra': CM Dr. Mohan Yadav informs officials of the river's actual name.

MP News: 'क्षिप्रा नहीं, शिप्रा कहिए'... मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को बताया नदी का वास्तविक नाम

Fri, 03 Jul 2026 09:34 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 03 Jul 2026 09:34 AM IST
सार

भोपाल में सिंहस्थ और नर्मदा परियोजना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिप्रा नदी के नाम को लेकर अधिकारियों की प्रस्तुति में सुधार कराया। उन्होंने कहा कि नदी का मूल और प्रामाणिक नाम 'शिप्रा' है तथा सरकारी अभिलेखों में इसी नाम का उपयोग किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
MP News: 'Call it Shipra, not Kshipra': CM Dr. Mohan Yadav informs officials of the river's actual name.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नर्मदा नदी परियोजना और सिंहस्थ की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान शिप्रा नदी के नाम को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण में नदी का नाम "क्षिप्रा" लिखा गया था, जिसे देखते ही मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नदी का वास्तविक और प्रामाणिक नाम "शिप्रा" है और सरकारी दस्तावेजों में इसी नाम का उपयोग किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का हवाला देते हुए बताया कि कई स्रोतों में नदी का नाम "क्षिप्रा" भी दर्ज है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि केवल एआई या इंटरनेट पर निर्भर रहने के बजाय महाकवि कालिदास के 'मेघदूतम्' और वैदिक ग्रंथों का भी अध्ययन किया जाए, जहां नदी के मूल नाम का उल्लेख मिलता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राज और नीति: मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर विराम, रीति पाठक को भी देनी पड़ी सफाई
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा एआई के माध्यम से जानकारी की पुष्टि की। पुनः जांच में एआई ने भी माना कि नदी का मूल और सही नाम "शिप्रा" है तथा पहले दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं थी। मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि "क्षिप्र" शब्द का अर्थ होता है तेज गति से चलने वाला, जबकि "शिप्रा" का अर्थ शांत और सौम्य प्रवाह वाली नदी है। उन्होंने कहा कि शिप्रा अपने शांत स्वभाव के लिए जानी जाती है और सामान्य परिस्थितियों में इसका प्रवाह बेहद सहज रहता है। बता दें कि उज्जैन में आम बोलचाल में "शिप्रा" और "क्षिप्रा" दोनों नाम प्रचलित हैं। वर्ष 2016 के सिंहस्थ से पहले भी नदी के वास्तविक नाम को लेकर बहस छिड़ी थी। उस समय भी प्रशासनिक स्तर पर दोनों नामों को लेकर अलग-अलग मत सामने आए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि "शिप्रा" ही नदी का मूल और प्रामाणिक नाम है, जबकि "क्षिप्रा" को बाद में प्रचलित हुआ रूप माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: 18 जिलों में होंगे नर्मदा जयंती के आयोजन, सीएम यादव बोले-हर महीने होगी नर्मदा समग्र की बैठक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed