सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav said – Sandipani Ashram has a big contribution in the personality of Lord Krishna

MP News: सीएम यादव बोले- भगवान श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का बड़ा योगदान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 24 Mar 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

वृंदावन में जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व में उज्जैन के सांदीपनि आश्रम के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सिंहस्थ-2028 के लिए संत समाज को आमंत्रित करते हुए सनातन परंपरा को मजबूत करने पर जोर दिया।

MP News: CM Yadav said – Sandipani Ashram has a big contribution in the personality of Lord Krishna
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को वृंदावन में जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के महान व्यक्तित्व के निर्माण में उज्जैन के सांदीपनि आश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि बृज क्षेत्र (मथुरा, वृंदावन, गोकुल) से मध्यप्रदेश का संबंध हजारों साल पुराना है। श्रीकृष्ण ने बृज में अपने पराक्रम के बाद शिक्षा प्राप्त करने के लिए उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में अध्ययन किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भी हमेशा से सनातन धर्म के विचारों को आगे बढ़ाने में योगदान देता रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, स्वामी यतींद्र आनंद गिरि, स्वामी अवधेशानंद, साध्वी ऋतंभरा और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित कई संत मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ से हुई।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग, भोपाल में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, खून से सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने “सनातन धर्म और जीवन दर्शन” पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सभी संतों को उसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि आज दुनिया के कई देशों में व्यवस्था कमजोर हो रही है, लेकिन सनातन धर्म आज भी मजबूती से खड़ा है। इसमें संतों और आश्रमों की बड़ी भूमिका रही है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि जीवनदीप आश्रम बनने से वृंदावन की गरिमा और बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर पूरी लगन से प्रयास किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत की संस्कृति ज्ञान पर आधारित है और जीवनदीप आश्रम भविष्य में ज्ञान का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने संतों के समाज सेवा के कार्यों की भी सराहना की।

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: मुस्लिम समाज का प्रदर्शन,गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग,बोले-इस्लाम में गाय का मांस खाना हराम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed