सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Minister Sarang took a jibe at Digvijay's visit to Ramlala, saying, "May God give wisdom to those who spea

MP: दिग्गी के रामलला के दर्शन पर मंत्री सारंग का तंज, बोले- सनातन के खिलाफ बोलने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 26 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या में दिग्विजय सिंह के रामलला दर्शन पर मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसा। उन्होंने कांग्रेस के पुराने रुख को लेकर सवाल उठाते हुए इसे विरोधाभास बताया।

MP: Minister Sarang took a jibe at Digvijay's visit to Ramlala, saying, "May God give wisdom to those who spea
दिग्विजय सिंह और विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अयोध्या में रामलला के दर्शन करने को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसा है। उन्होंने इस कदम पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस की विचारधारा और पूर्व रुख को लेकर भी निशाना साधा। मंत्री सारंग ने कहा कि भगवान राम सभी के हैं और हर व्यक्ति को रामलला के दर्शन करने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के पुराने रुख पर टिप्पणी करते हुए इसे विरोधाभास बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह वही लोग हैं, जिन्होंने पहले राममंदिर और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- MP: कौन है भोपाल का ये हिस्ट्रीशीटर आरोपी? जिसने चुनरी यात्रा में की हवाई फायर; बन गई थी भगदड़ जैसी स्थिति

भगवा आतंकवाद कहने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें 
सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने पहले राममंदिर के निर्माण का विरोध किया और कोर्ट में हलफनामा भी दिया। ऐसे में अब रामलला के दर्शन के लिए जाना उनकी राजनीति को दर्शाता है। मंत्री ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लंबे समय से सनातन धर्म के खिलाफ बयान देते रहे हैं और ‘भगवा आतंकवाद’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।

ये भी पढ़ें-  भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया: आष्टा और सोनकच्छ तक का इलाका शामिल, छह जिलों के 2500 गांव शामिल होंगे

राहुल-प्रियंका साथ जाते तो बेहतर होता 
सारंग ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे भी साथ जाते तो बेहतर होता। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर चुनावी समय में ही धार्मिक पहचान दिखाने का आरोप लगाया। अपने बयान के अंत में मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में राम का संदेश फैले और हर व्यक्ति रामलला के दर्शन करे। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अहंकार ही पार्टी के पतन का कारण बन रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed