सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: As soon as the school reopened, a network of fake books became active, selling them at four times the

MP News: स्कूल खुलते ही सक्रिय हुआ फर्जी किताबों का नेटवर्क, चार गुना ज्यादा कीमत पर बेच रहे, जांच में खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 30 Mar 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ भोपाल में नकली किताबों के कारोबार का खुलासा हुआ है। एमपी नगर में छापेमारी के दौरान असली के नाम पर महंगी कीमतों में बेची जा रही किताबें जब्त की गईं।

MP News: As soon as the school reopened, a network of fake books became active, selling them at four times the
नकली एनसीआरटी की किताबें बेची जा रही - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही नकली किताबों के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। एमपी नगर इलाके की एक प्रमुख पुस्तक दुकान पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कथित तौर पर नकली एनसीईआरटी किताबें जब्त की हैं, जिन्हें असली बताकर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। कार्रवाई एमपी नगर एसडीएम एलके खरे के नेतृत्व में की गई। टीम ने दुकान के अंदर और बाहर लगे स्टॉलों से संदिग्ध किताबों का बड़ा स्टॉक बरामद किया। इन किताबों पर एक प्रकाशन का लेबल लगा था, जिसे अधिकारी संदिग्ध मान रहे हैं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP News: एमपी का ‘एक जिला-एक उत्पाद’ मॉडल बनेगा राष्ट्रीय उदाहरण, सीएम वाराणसी सम्मेलन में करेंगे साझा
विज्ञापन
विज्ञापन


असली जैसी दिखती थीं नकली किताबें
अधिकारियों के मुताबिक, जब्त की गई किताबें देखने में पूरी तरह असली जैसी थीं, जिससे अभिभावकों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था। जांच के दौरान एक सेल्समैन को इन किताबों को बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचते हुए पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें-  MP News: केरल कैडर की एमपी मूल की IPS अधिकारी EWS प्रमाणपत्र विवाद में फंसी, डिमोशन का खतरा मंडराया

कई कक्षाओं की किताबें शामिल
जांच में सामने आया कि कक्षा 1 से 12 तक के विभिन्न विषयों- हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत की किताबों की कथित नकली प्रतियां बेची जा रही थीं। इसके अलावा कुछ निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की भी संदिग्ध कॉपियां दुकान में उपलब्ध थीं। कार्रवाई के बाद पूरी रिपोर्ट भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंप दी गई है। प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है और सप्लाई चेन की जांच भी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- नाबालिग को बार-बार नोंचा: बड़ी बहन की सहेली ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया, शराब पिलाकर कराया सामूहिक दुष्कर्म

मांग बढ़ते ही सक्रिय हुआ रैकेट
छापेमारी के दौरान दुकान में भीड़ के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पाई गई। अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसे अधिकारियों ने गंभीर लापरवाही माना है। नए सत्र में किताबों की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर इस तरह के रैकेट सक्रिय हो जाते हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से सतर्क रहने और केवल प्रमाणित दुकानों से ही किताबें खरीदने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed