फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Complaint filed against Anjali (alias Uzma), daughter-in-law of a former Chief Secretary, for alleged

MP News: पूर्व CS की बहू अंजली उर्फ उजमा पर हिंदू धर्मस्थल को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहने का आरोप थाने में शिकायत

Mon, 27 Jul 2026 09:10 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 27 Jul 2026 09:10 PM IST
सार

भोपाल की आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है। रहवासियों ने अंजलि उर्फ उजमा रजा पर मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
MP News: Complaint filed against Anjali (alias Uzma), daughter-in-law of a former Chief Secretary, for alleged
विवाद के दौरान की तस्वीरें: धनंजय सिंह पत्नी को समझाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की आम्रपाली एन्क्लेव सोसायटी में नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है। सोसायटी के कुछ रहवासियों ने पूर्व मुख्य सचिव आदित्य विजय सिंह की बहू अंजलि उर्फ उजमा रजा पर मंदिर को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए चूना भट्टी थाने में शिकायत दी है। शिकायत में अंजलि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: निवाड़ी को विकास परियोजनाओं की सौगातें, मुख्यमंत्री ने 163 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक घटना 24 जुलाई की है। आम्रपाली एन्क्लेव, चूना भट्टी निवासी अंजली सिंह उर्फ उजमा रजा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सोसायटी में बनाए गए भगवान शिव के मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। सोसायटी के एक निवासी द्वारा 24 जुलाई को घटना का वीडियो बनाए जाने की बात का भी जिक्र शिकायत में है। रहवासियों ने चूना भट्टी थाने में वीडियो के साथ ही शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण के दौरान भी महिला ने कथित तौर पर भगवान शिव के मंदिर को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। रहवासियों का कहना है कि सोसायटी में करीब दो दशक से अलग-अलग धर्मों के लोग आपसी सौहार्द के साथ रह रहे हैं और इस तरह का विवाद पहले सामने नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: एमपी को मूंग खरीद का 87% कोटा, अब तक सिर्फ 2% खरीदी; केंद्र बोला- पहले मंजूर मात्रा पूरी करें

धार्मिक भावनाएं आहत होने का दावा
रहवासियों ने शिकायत में कहा है कि मंदिर निर्माण सोसायटी के परिवारों से चर्चा और उनकी सहमति के बाद किया गया था। समिति के सदस्यों और रहवासियों के आर्थिक सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया है। आरोप है कि मंदिर को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से सोसायटी में रहने वाले हिंदू परिवारों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित महिला के खिलाफ BNS की धारा 299 और 302 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि भविष्य में किसी रहवासी के साथ विवाद या अप्रिय घटना होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित महिला और उनके पति की होगी। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से जांच या एफआईआर दर्ज किए जाने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले में अमर उजाला से बातचीत में रहवासियों ने कहा कि महिला ने धार्मिक भावनाएं आहत की। इसको लेकर हमने प्रमाण के साथ पुलिस को शिकायत की है। अंजलि सिंह की ओर से पुलिस शिकायत लगाए गए आरोपों को गलत बताया गया है। हालांकि, अमर उजाला ने जब उनसे संपर्क का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। 

ये भी पढ़ें-  दतिया उपचुनाव: भाजपा ने जीतू पटवारी के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत, प्रचार पर रोक लगाने की मांग
 
जांच जारी : टीआई
वहीं, इस मामले में चूनाभट्टी थाने के टीआई धर्मेंद्र मोरे ने बताया कि सामूहिक शिकायत मिली है। उस शिकायत के तथ्यों की जांच की जा रही है। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed