फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Hearing on the caste certificate of Minister of State Pratibha Bagri on Monday, all eyes on the decis

MP News:राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर सोमवार को सुनवाई,छानबीन समिति के फैसले पर सबकी निगाहे

Sun, 05 Jul 2026 09:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 05 Jul 2026 09:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सोमवार को जाति प्रमाण पत्र विवाद में छानबीन समिति के सामने पेश होंगी। समिति उनके दस्तावेजों की जांच करेगी और निर्णय करेंगी। 

विज्ञापन
MP News: Hearing on the caste certificate of Minister of State Pratibha Bagri on Monday, all eyes on the decis
मंत्री प्रतिमा बागरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सोमवार को जाति प्रमाण पत्र से जुड़े विवाद में छानबीन समिति के सामने पेश होंगीं। समिति की बैठक सुबह 11 बजे प्रस्तावित है। इसमें प्रतिभा बागरी की तरफ से पेश दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जानकारी के अनुसार समिति के सामने परिवार के दस्तावेज रखे जाएंगे। इनमें उल्लेख है कि उनके परिवार के सदस्य पहले भी अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीटों से चुनाव जीतकर जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। यदि समिति इन दस्तावेजों को स्वीकार करती है, तो प्रतिमा बागरी को इस मामले में बड़ी राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 23 करोड़ का सरकारी गेहूं कहां गायब हुआ? 86 हजार क्विंटल अनाज खरीदी के बाद गोदाम नहीं पहुंचा,जांच शुरू
विज्ञापन


बागरी समुदाय अजा सूची में नहीं : कांग्रेस
बता दें, बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में दावा किया गया कि चुनाव के दौरान प्रस्तुत किया गया अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र वैध नहीं हैं और संबंधित क्षेत्र की अनुसूचित जातियों की सूची में बागरी समुदाय का नाम शामिल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरवार का आरोप है कि प्रतिमा बागरी सामान्य वर्ग से संबंधित हैं और उन्होंने आरक्षित सीट से चुनाव लड़कर नियमों का उल्लंघन किया है। इस मामले में छानबीन समिति की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने मामले में छानबीन समिति को निपटारे के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब छानबीन समिति ने मामले में तेजी से कार्रवाई की, जिसकी सुनवाई सोमवार को होनी है। 

ये भी पढ़ें-  MP News: राम मंदिर और महाकाल जमीन विवाद पर वीडी शर्मा का पलटवार, बोले- दिग्विजय सिंह के आरोप बेबुनियाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed