{"_id":"6992ef9df21341f85d019c00","slug":"mp-news-senior-ias-avi-prasad-tied-the-knot-for-the-third-time-partner-became-a-2017-batch-officer-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: तीसरी बार विवाह बंधन में बंधे वरिष्ठ IAS अवि प्रसाद, साथी बनीं 2017 बैच की अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तीसरी बार विवाह बंधन में बंधे वरिष्ठ IAS अवि प्रसाद, साथी बनीं 2017 बैच की अधिकारी
Mon, 16 Feb 2026 03:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 16 Feb 2026 03:51 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IAS अवि प्रसाद ने 11 फरवरी को कुनो नेशनल पार्क में IAS अधिकारी अंकिता धाकरे से शादी की है। यह उनकी तीसरी शादी है, जिसे लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा हो रही है। अवि प्रसाद की दोनों पूर्व पत्नियां वर्तमान में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर है।
विज्ञापन
आईएएस अवि प्रसाद और आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे के विवाह की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद ने 11 फरवरी को श्योपुर स्थित कुनो नेशनल पार्क में एक निजी समारोह में 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे के साथ विवाह किया। समारोह सादगीपूर्ण रखा गया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। अवि प्रसाद 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मूल निवासी हैं और एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके दादा तम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रहे थे।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मौसम का नया सिस्टम सक्रिय, 18-19 फरवरी को कई जिलों में बारिश के आसार, दिन में बढ़ेगी गर्मी
दोनों पूर्व पत्नियां वर्तमान में है कलेक्टर
यह उनका तीसरा विवाह है। उनकी पहली पत्नी रिजू बाफना वर्तमान में शाजापुर जिले में कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। सिविल सेवा की तैयारी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया। दूसरी शादी 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से हुई थी। विवाह के बाद उनका कैडर मध्य प्रदेश आया, लेकिन चार वर्षों में यह संबंध भी समाप्त हो गया। मिशा सिंह इस समय रतलाम जिले की कलेक्टर हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Budget Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण समाप्त, सदन कल तक के लिए स्थगित
रोजगार गारंटी परिषद में सीईओ
अवि प्रसाद ने अपने कार्यकाल में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। कटनी जिले में पदस्थापना के दौरान कुपोषण के खिलाफ चलाए गए अभियानों को सराहना मिली थी। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। हालांकि उनकी नई शादी को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे उनका व्यक्तिगत निर्णय माना जा रहा है।