Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Major facility for cancer patients in Bhopal: A modern 'Diamond Lab' to open at BMHRC, offering seven types of

भोपाल में कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी सुविधा: बीएमएचआरसी में खुलेगी आधुनिक डायमंड लैब,सात तरह की जांचें मुफ्त

Thu, 12 Nov 2026 06:19 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 12 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

बीएमएचआरसी भोपाल में आईसीएमआर की मंजूरी के बाद डायमंड लैब स्थापित की जाएगी। यहां स्तन कैंसर की चार और फेफड़ों के कैंसर की तीन विशेष जांचें निशुल्क होंगी। इनकी मदद से कैंसर कोशिकाओं में बदलाव की पहचान कर मरीज के लिए उपयुक्त इलाज चुनने में डॉक्टरों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Major facility for cancer patients in Bhopal: A modern 'Diamond Lab' to open at BMHRC, offering seven types of
बीएमएचआरसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कैंसर के मरीजों को अब विशेष जांचों के लिए दूसरे बड़े चिकित्सा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में जल्द ही अत्याधुनिक डायमंड लैब स्थापित होगी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इस लैब में स्तन और फेफड़ों के कैंसर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क की जाएंगी। इन जांचों से कैंसर की कोशिकाओं में होने वाले बदलावों की पहचान होगी और डॉक्टर मरीज की बीमारी के हिसाब से इलाज तय कर सकेंगे। अब तक कैंसर के इलाज में मरीज की बीमारी की स्थिति के साथ यह जानना भी जरूरी होता है कि कैंसर कोशिकाओं में किस तरह के बदलाव मौजूद हैं। इन्हीं के आधार पर तय होता है कि मरीज को सामान्य उपचार, हार्मोन आधारित दवाओं, लक्षित दवाओं या इम्यूनोथेरेपी में से किससे फायदा मिल सकता है। बीएमएचआरसी में प्रस्तावित डायमंड लैब इसी तरह की आधुनिक जांचों की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


स्तन कैंसर की चार और फेफड़ों के कैंसर की तीन विशेष जांचें
बीएमएचआरसी की निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव के मुताबिक, डायमंड्स लैब में स्तन कैंसर के मरीजों के लिए ईआर, पीआर, एचईआर2 और केआई-67 जांच की जाएगी। वहीं, फेफड़ों के कैंसर के मरीजों के लिए ईजीएफआर, एएलके और आरओएस-1 जैसी विशेष जांचें उपलब्ध होंगी। इन जांचों से कैंसर कोशिकाओं की प्रकृति और उनमें मौजूद विशेष बदलावों की जानकारी मिलेगी। इसके आधार पर डॉक्टर यह समझ सकेंगे कि मरीज को हार्मोन आधारित दवाओं, विशेष लक्षित दवाओं या इम्यूनोथेरेपी से लाभ मिलने की संभावना है या नहीं।
विज्ञापन


मरीज के हिसाब से तय हो सकेगा इलाज
कैंसर के सभी मरीजों को एक जैसा इलाज देना जरूरी नहीं होता। अलग-अलग मरीजों में कैंसर कोशिकाओं की विशेषताएं अलग हो सकती हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर उपचार का विकल्प चुन सकेंगे। इससे मरीज की बीमारी के अनुरूप इलाज की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल निगम शिक्षा उपकर के 183 करोड़ कहां खर्च?: स्कूलों को नहीं मिला फर्नीचर-शौचालय,पार्षद ने की जांच की मांग


आईसीएमआर और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की संयुक्त पहल
डायमंड्स लैब स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) और आईसीएमआर की पहल है। इसका पूरा नाम डीएचआर-आईसीएमआर एडवांस्ड मॉलिक्यूलर ऑन्कोलॉजी डायग्नोस्टिक सर्विसेज लैब है। बीएमएचआरसी में इसकी स्थापना से कैंसर की आणविक जांच सुविधाओं का विस्तार होगा। भोपाल के अलावा आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। हालांकि, लैब कब तक शुरू होगी, इसकी तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed