फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Special CLC phase for UG and PG from 1st to 6th September on "first come first serve" basis

MP News: "पहले आओ-पहले पाओ" आधार पर 1 से 6 सितंबर तक यूजी और पीजी के लिए विशेष सीएलसी चरण

Sun, 31 Aug 2025 09:05 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 31 Aug 2025 09:05 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश का आखिरी मौका मिल रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने 1 से 6 सितंबर तक विशेष सीएलसी चरण आयोजित किया है, जिसमें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Special CLC phase for UG and PG from 1st to 6th September on "first come first serve" basis
बीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु विशेष सीएलसी चरण की घोषणा की है। यह प्रक्रिया "पहले आओ-पहले पाओ" के आधार पर 1 से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह प्रवेश का अंतिम अवसर होगा। आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा ने बताया कि प्रवेश केवल उन्हीं सीटों पर होगा जो रिक्त हैं। इन सीटों की जानकारी विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। पंजीकृत विद्यार्थी सीधे संबंधित महाविद्यालय पहुँचकर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश के दो वरिष्ठ IAS दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला अपर मुख्य सचिव बने
विज्ञापन


यह है प्रवेश के नियम 
विशेष सीएलसी चरण में विद्यार्थी अपनी पसंद के महाविद्यालय में सीट रिक्त होने पर सीधे पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए महाविद्यालय के हेल्प सेंटर से संपर्क किया जा सकता है। नए विद्यार्थी केवल एक महाविद्यालय में ही पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प सेंटर पर वेरिफिकेशन के बाद शुल्क जमा करने पर उसी दिन प्रवेश दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  MP News: उमा भारती ने जीतू पटवारी को क्यों कहा 'बेचारा'? बोलीं- राजनीति में योगदान की कोई उम्र नहीं होती

इसके बाद नहीं मिलेगाप प्रवेश  
मेजर और माइनर के अलावा अन्य विषयों में प्रवेश की पात्रता विश्वविद्यालय अपने स्तर पर निर्धारित करेगा। प्राचार्यों को विश्वविद्यालय के साथ समन्वय कर पात्रता निर्धारण की कार्यवाही करनी होगी।  यह पूरी प्रक्रिया 1 से 6 सितंबर तक ही लागू रहेगी। प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम समय सीमा 6 सितंबर शाम 5 बजे तय की गई है। इस समय के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed